राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

20 साल बाद छिन गया 'लालू का किला', खाली करना होगा राबड़ी आवास; जानें कहां अगला ठिकाना?

Rabri Devi Residence: बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होने जा रहा है। पिछले 20 सालों से सत्ता और सियासत का केंद्र रहा 10 सर्कुलर रोड का वह मशहूर बंगला अब लालू परिवार के हाथों से फिसल गया है।

सौरभ शर्मा

Rabri Devi 10 Circular Road Residence Eviction: बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होने जा रहा है। पिछले 20 सालों से सत्ता और सियासत का केंद्र रहा 10 सर्कुलर रोड का वह मशहूर बंगला अब लालू परिवार के हाथों से फिसल गया है। नई NDA सरकार ने एक बड़ा झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अपना मौजूदा सरकारी आवास खाली करने का फरमान सुना दिया है। यह खबर आते ही सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है कि आखिर अब लालू यादव का नया ठिकाना कहां होगा।

भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार को मंत्रियों और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए आवास आवंटन की नई सूची जारी की। इसके तहत राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से अब 39 हार्डिंग रोड का नया बंगला दिया गया है। विभाग के संयुक्त सचिव सह भू-सम्पदा पदाधिकारी शिव रंजन ने इस संबंध में औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया है। 16 जनवरी 2006 को इस आवास में गृह प्रवेश करने वाला लालू परिवार अब बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी करेगा, जो उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

दो दशक बाद बदला पता, दिखा भाजपा का असर

यह बदलाव केवल एक घर बदलना नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक हवा का संकेत है। साल 2005 में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद से ही लालू परिवार यहां रह रहा था। चाहे सत्ता रही हो या विपक्ष, 10 सर्कुलर रोड हमेशा लालू की राजनीति का पावर सेंटर बना रहा। लेकिन नई एनडीए सरकार में भाजपा का दबदबा साफ नजर आ रहा है। हालांकि, भवन निर्माण विभाग का जिम्मा जेडीयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी के पास है, फिर भी इस फैसले को सरकार के कड़े रुख के तौर पर देखा जा रहा है और इसे उसी का संकेत माना जा रहा है।

टोटी चोरी की याद दिलाई, बाथरूम पर रहेगी नजर

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज जारी रखते हुए आगे कहा कि राबड़ी देवी इस बार बाथरूम से टोटी भी नहीं खोलेंगी, क्योंकि उनकी पार्टी इस पूरे बदलाव पर पैनी नजर रखेगी। ये बयान पिछली सरकारों के दौरान सरकारी आवासों को खाली करने के बाद संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की पुरानी घटनाओं की ओर उनका यह इशारा था, जिस पर सत्ताधारी पार्टी ने तंज कसा है।

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?