कौन हैं खान सर की पत्नी AS Khan, बिहार के सिवान से है खास रिश्ता 
बिहार

जानें कौन हैं AS Khan, खान सर की पत्नी के बारे में यूजर्स ढूंढ रहे जानकारी

पटना की मशहूर शिक्षक खान सर की शादी हो चुकी है। रिसेप्शन से उनकी तस्वीर वायरल हुई। उनकी पत्नी घूंघट में नजर आ रही हैं, नाम AS Khan है। पत्नी के बारे में लोग सर्च कर रहे हैं कि वह कौन हैं, कहां की रहने वाली हैं?

अनिल सिंह

देशभर में अपनी टीचिंग के लिए मशहूर खान सर के शादी के रिसेप्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। पत्नी AS Khan लाल जोड़े में घूंघट ओढ़े हुए नजर आ रही हैं। खान सर को शादी की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर लोग ढूंढ रहे हैं एएस खान कौन हैं? कहां की रहने वाली हैं? कितनी पढ़ी लिखी हैं? आईए जानते हैं खान सर की पत्नी के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध हुई है।

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर के शादी की रिसेप्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। खबर के मुताबिक खान सर AS Khan के साथ 26 में को शादी के बंधन में बंध गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने कोचिंग क्लास में बच्चों को पढ़ाते वक्त दी और बताया कि जल्दी वह शादी का रिसेप्शन रखने वाले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि 6 जून को उनके विद्यार्थियों के लिए खास दावत भी रखी जाएगी। कोचिंग के वक्त ही खान सर ने अपनी पत्नी के बारे में थोड़ी सी जानकारी बच्चों के साथ साझा की थी। उन्होंने अपनी पत्नी का नाम बच्चों को बताया था।

AS Khan खान बिहार के सीवान की रहने वाली हैं। यूपी तक की रिपोर्ट के मुताबिक खान सर की पत्नी उनकी ही तरह पढ़ी लिखी है और दावा यह भी किया जा रहा है कि वह उच्च शिक्षित महिला हैं। उन्होंने आईसीएसई बोर्ड से स्कूल की पढ़ाई की और उसके बाद उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। उनका जन्म कहां हुआ है? कब हुआ? प्रोफेशनली वह क्या करती हैं? इसके बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिस तरह से खान सर ने अपने स्टूडेंट को अपनी शादी के बारे में और अपनी पत्नी के बारे में बताया है, वैसे ही वह पत्नी के बारे में और जानकारी भी विद्यार्थियों के सामने साझा कर सकते हैं, ऐसी उम्मीद की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया और बाकी प्लेटफार्म से खान सर की पत्नी के बारे में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा