जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार 
बिहार

Bihar Politics जदयू ने लंपट की चर्चा कर कांग्रेस पर कसा तंज, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Politics बिहार में कांग्रेस की हार पर एक समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और के सी वेणुगोपाल ने प्रत्येक ने 10‑10 कांग्रेस नेताओं से फीडबैक लिया।

Bihar Desk

Bihar Politics  कांग्रेस की समीक्षा बैठक से पहले हुए हंगामे पर जनता दल यूनाइटेड ने शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि लंपट राजनीति के संसर्ग का यह परिणाम है। कांग्रेस पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। दरअसल, गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान वैशाली से कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव सिंह ने अपने ही एक नेता को गोली मारने की धमकी दी थी। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को बिना आरजेडी का नाम लिये तंज कसते हुए कहा कि यदि लंपट के साथ रहेंगे तो पार्टी का चरित्र बदल जाएगा

कांग्रेस को एक्शन लेना चाहिए

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाने का काम किया है और स्वतंत्रता के बाद देश के निर्माण में भी उसकी महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठक में यदि गोली मारने की बात उठती है तो यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बदलते दौर में राष्ट्रीय जनता दल की लंपट राजनीति के साथ गठबंधन करके अपनी मर्यादा समाप्त कर ली है। कांग्रेस की वर्तमान दुर्दशा के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसे लोगों को चिह्नित कर बाहर कर देना चाहिए।

बीजेपी ने भी कसा तंज

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने भी कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से गोली मारने की बात कहने पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं ने गड़बड़ी की है। जो लोग पार्टी को आगे बढ़ाते रहे, कांग्रेस ने उन्हें छोड़कर चुनाव में टिकट बेच दिया। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है। कांग्रेस पार्टी बिहार में समाप्त हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

बिहार कांग्रेस की समीक्षा बैठक से पहले, सभी नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच वैशाली से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर संजीव सिंह हॉल में प्रवेश कर पार्टी के टिकट वितरण और “फ्रेंडली फाइट” को लेकर सीनियर नेताओं पर आरोप लगाने लगे। उनके इस व्यवहार पर कुछ कांग्रेसियों ने टोक दिया, जिससे संजीव और उन नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजीव ने टोकने वाले नेताओं जिनमें पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार भी शामिल थे को गोली मारने तक की धमकी दी और अपशब्दों का भी प्रयोग किया। हंगामा देख कर पास में खड़े वरिष्ठ नेता आए और बीच‑बचाव कर स्थिति को शांत किया।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!