नीतीश कुमार और निशांत कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह

JDU National Executive List: नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी JDU की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस लिस्ट में 24 नेताओं का नाम शामिल है लेकिन इसमें निशांत कुमार का नाम नहीं है।

सजल रघुवंशी

Nishant Kumar Not Included In JDU List: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। गौरतलब है कि इस कार्यकारिणी की इस लिस्ट में 24 नेताओं का नाम शामिल है लेकिन इसमें निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है। इस लिस्ट में राज्यसभा सांसद संजय झा का नाम शामिल है पार्टी ने उन्हें जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुना है।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और जहानाबाद से पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गाय है, आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा 12 नेताओं को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

इन नेताओं को बनाया गया महासचिव

बता दें कि जिन नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है उसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर, हर्षवर्धन सिंह, मौलाना गुलाम रसूल और बलियावी का नाम शामिल है। इसके अलावा राजीव रंजन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने रहेंगे। वहीं, रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।  बताया जा रहा है कि इस कार्यकारिणी को नीतीश कुमार ने गठित किया है।

लिस्ट में नहीं है निशांत कुमार का नाम

जेडीयू द्वारा बुधवार को जारी की गई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में निशांत कुमार का नाम न होना, चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद सम्राट चौधरी कैबिनेट में उन्हें बड़े पद देने की बात की जा रही थी, माना तो यह भी जा रहा था कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। हालांकि जेडीयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया। मीडिया ने जब उनसे डिप्टी सीएम बनने पर सवाल पूछा था तब उन्होंने बताया था कि वह पद से पहले संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे, बिहार में यात्रा निकालेंगे और लोगों के बीच जाएंगे। निशांत के इस बयान के बाद कयास लगाया जा रहा था कि उन्हें जनता दल यूनाइटेड(JDU) में कोई बड़ा पद मिलने जा रहा है।

निशांत को क्यों नहीं मिली जिम्मेदारी?

दरअसल, निशांत को राष्ट्रीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी न मिलना कहीं न कहीं इस तरफ संकेत कर रहा है कि नीतीश कुमार और जेडीयू चाहती है कि वह पहले अपना स्वयं का वर्चस्व तैयार करें। बता दें कि अगले महीने से निशांत कुमार बिहार की पदयात्रा पर निकलेंगे। इसके अलावा निशांत का नाम नहीं होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि अभी वह पार्टी के क्रियाकलापों को बारीकी से सीख रहे हैं। अनुभव लेने के बाद ही वह कोई पद संभालेंगे।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल