मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरने पर बैठे जदूय विधायक गोपाल मंडल, (सोर्स-स्क्रीनग्रैब/x) 
बिहार

मुख्यमंत्री से मिलना है, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे; CM आवास के बाहर बैठे JDU विधायक गोपाल मंडल

Gopal Mandal Viral News: बिहार विधानसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए नेता अजीबो-गरीब हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में जदूय विधायक गोपाल मंडल सीएम नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

मनोज आर्या

JDU MLA Gopal Mandal Protest: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी समीकरण साधने में जुट गई हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव का टिकट पाने की उम्मीद में बैठे नेता भी इन दिनों काफी सक्रिय हो चुके हैं। इसी क्रम में आज जदूय के वर्तमान विधायक गोपाल मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पटना स्थित सीएम आवास पहुंचे। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आवास के बाहर ही रोक दिया। इससे आहत गोपाल मंडल सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नरेंद्र कुमार निरज उर्फ गोपाल मंडल को डर सता रहा है कि इस बार कहीं उनका टिकट कट न जाए। इसी मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पटना पहंचे थे। हालांकि, मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे- गोपाल मंडल

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब गोपाल मंडल को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से मिलना है... टिकट मिलेगा, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे। गौरतलब है कि गोपाल मंडल अपने अजीबो-गरीब बयानों और गतिविधियों से हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। कभी ट्रेन में अंडरवियर में घुमने का मामला हो, या महिला कलाकार के साथ अश्लील हरकत, वह हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया था।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी की शेड्यूल के मुताबिक, इस बार 6 नवंबर और 11 नवंबर कुल दो चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 14 नवंबर को चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनावी मौसम के बीच बिहार का सियासी तापमान काफी हाई है। बीजेपी और जदयू की गठबंधन NDA और राजद-कांग्रेस की नेतृत्व वाली महागंठबंधन के बीच इस बार करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज