प्रशांत किशोर, (संस्थापक, जनसुराज पार्टी) 
बिहार

हार से टूटे नहीं...अब और आक्रामक हुए प्रशांत किशोर, 'बिहार नवनिर्माण यात्रा' से करेंगे सत्ता पर पलटवार

Jan Suraaj Party: जनसुराज के संस्थापक ने स्पष्ट किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकले हैं।

मनोज आर्या

Prashant Kishore Bihar Navnirman Yatra: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से “बिहार नवनिर्माण यात्रा” की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है, जिसके लिए संगठन लगातार जनता के बीच जाकर काम कर रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी जन सुराज जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद है और “बिहार नवनिर्माण अभियान” के तहत हर जिले में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुराने साथियों से मिलना, नए लोगों को जोड़ना और संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है।

'कार्यकर्ताओं से मिलकर तय करेंगे रणनीति'

जनसुराज के संस्थापक ने स्पष्ट किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार द्वारा चुनाव के दौरान महिलाओं को दो लाख रुपये देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि जन सुराज का संगठन घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला को यह राशि मिले। उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह वादा पूरा नहीं करती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं को जल्द से जल्द दो-दो लाख रुपये की राशि दी जाए।

राजद-कांग्रेस गठबंधन पर पीके का बयान

प्रशांत किशोर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार इस वादे को पूरा नहीं करती है, तो जन सुराज जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा। राजद और कांग्रेस गठबंधन में मतभेद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव में सभी की भूमिका तय कर दी है।

'जन सुराज अपनी जिम्मेदारी निभा रहा'

पीके ने कहा कि एनडीए को सरकार चलाने का जनादेश मिला है, तो राजद को विधानसभा में विपक्ष की भूमिका दी गई है। जन सुराज को समाज के बीच रहकर जनता के मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जन सुराज पूरी ईमानदारी के साथ उसी जिम्मेदारी को निभा रहा है।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट