जमुई कांड के आरोपी की मां सोर्स- सोशल मीडिया
बिहार

जमुई केस में आरोपी की मां का बड़ा सवाल! एनकाउंटर को बताया फर्जी, बेटे को सुधरने के लिए चाहिए मौका

Jamui Encounter Case: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ घटना के बाद आरोपी के एनकाउंटर मामले में आरोपी की मां का बयान आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस फर्जी एनकाउंटर की है।

नितिन कुमार राय

Jamui Molestation Case: बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी की मां ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से एनकाउंटर को अंजाम दिया जिसमें उनके बेटे के पैर में गोली लगी थी। उन्होंने सरकार से अपील की कि उसे "सुधरने का एक और मौका" दिया जाए। महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को नदी के पास एक गौशाला के पास पकड़ा गया था और दावा किया कि बाद में पुलिस ने एनकाउंटर को असली दिखाने के लिए उसके हाथों में हथियार रख दिया।

घटना के बारे में मुझे नहीं बताया

जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव की मां ने कहा कि मुझे शुरू में इस घटना के बारे में नहीं बताया गया था। मुझे बाद में पता चला। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नौकरी बचाने के लिए बस एक दिखावा किया। उन्होंने गिरफ्तारी के समय के बारे में कहा कि मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि उसे कब गिरफ्तार किया गया। आरोपी की मां के मुताबिक, उसका बेटा गांव के ही एक लड़के के फोन कॉल पर वहां गया था, जिसने उसे बुलाया था।

सरकार से की मौके देने की अपील

महिला ने दावा किया कि उसका बेटा बेगुनाह है और सरकार से अपील की कि उसे एक और मौका दिया जाए। उसने कहा, "मेरा बेटा बेगुनाह है। गांव के ही एक लड़के ने उसे फोन करके बुलाया था, इसलिए वह वहां गया। सरकार से गुजारिश की है कि उसे सुधरने का एक और मौका दिया जाए। महिला ने दावा किया कि पुलिस को देखकर उसके बेटे ने माफी मांगी, लेकिन उसके साथ बदसलूकी की गई और गोली मारने से पहले उसे भागने के लिए मजबूर किया गया। मेरे बेटे ने बस दो कदम ही उठाए थे कि उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी।

19 सितंबर की रात हुई घटना

जमुई में 19 सिंतबर की रात को घटना घटी थी जब छात्रा कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। 21 सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। इस मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर