सड़़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत

Aurangabad Road Accident: बिहार के औरंगाबाद में NH-19 पर आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के बस और ट्रक की भीषण भिडंत में तीन की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Three Pilgrims Killed In Aurangabad Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पर्यटक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर आने के कारण हुआ। दोनो वाहनों का टक्कर इतना जबरदस्‍त था क‍ि बस के परखच्‍चे उड़ गए। सभी मृतक आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। वे बोधगया से काशी दर्शन के लिए जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभानी होटल के पास श्रद्धालुओं से भरी पर्यटक बस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनो की टक्कर इतनी तेज थी कि बस का एक हिस्सा पूरी उखड़ कर दूर जा गिरा।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 40 श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से बोधगया में दर्शन के बाद वाराणसी काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। बस चालक आगे चल रहा था लेकिन ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में  यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सभी आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के निवासी

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय हजरतय्या, 43 वर्षीय पद्मावती और 64 वर्षीय पशुलेटी वेंकटेश के रूप में हुई है। सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के संगमा गांव के निवासी थे। हादसे के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जबिक इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में सुभानम्मा, नरेंद्र रेड्डी और प्रसाद शामिल हैं, जबकि 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने की मदद

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीरो ने तुरंत तत्परता दिखाई और पुलिस के आने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। औरंगाबाद मुफस्सिल थाना पुलिस, स्थानीय स्वयंसेवकों और जिला परिषद सदस्य अनिल यादव की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

औरंगाबाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष का बयान

औरंगाबाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बस और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें बस की रफ्तार, चालक की लापरवाही और ओवरटेकिंग की स्थिति के बारें में पता लगया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। यात्रियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प