प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)  
बिहार

Cylinder Blast : बिहार के पटना में भयंकर सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह झुलसे झुलसे

बीहार की राजधानी पटना में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक ही परिवार के 7 लोग झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए PMCH अस्पताल भेजा गया। इनमें से 4 की स्थिति नाजुक है।

राहुल गोस्वामी

पटना : बीहार से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां की राजधानी पटना में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक ही परिवार के 7 लोग झुलस गए। वहीं इन सभी को इलाज के लिए PMCH अस्पताल भेजा गया। जहां 4 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

उक्त हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला पटना के नदी थाना क्षेत्र के फतेहजंगपुर का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। घटना नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर के पास की बताई जा रही है।

जानकारी दें कि, बीते जनवरी मे भी राजधानी पटना में एक ऑक्सीजन सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ इलाके की थी। यह दर्दनाक हादसा श्री सुनीलम अस्पताल के पास हुआ था।

खबर थी गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय अचानक ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी , जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस बाबत जब मिली जानकारी के अनुसार, श्री सुनीलम अस्पताल के पास ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर में प्रेशर बढ़ने से जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया था। धमाके की चपेट में आए दो लोगों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी