JDU विधायक विभा देवी 
बिहार

32 करोड़ की मालकिन, पति बाहुबली...अटक-अटक कर शपथ लेने वाली कौन हैं JDU विधायक विभा देवी?

Vibha Devi News: बिहार के नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण में नवादा की जदयू विधायक विभा देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है। आइए जानते हां उनके बारे में...

अर्पित शुक्ला

Bihar MLA Vibha Devi Oath Video: सतत लेती हूं…हिंदी में लिखे शपथ को सही तरीके से पढ़ न पाने के कारण बिहार की नवनिर्वाचित विधायक विभा देवी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। उनका शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कई लोग इसे बिहार का दुर्भाग्य कह रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे महारानी वेब सीरीज के 'रानी भारती' मोमेंट से जोड़ रहे हैं। सोमवार को बिहार की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में विभा देवी ही आईं। उन्होंने हिंदी में लिखे शपथ पत्र को ठीक से पढ़ने में कठिनाई महसूस की। वह अटक-अटक कर किसी तरह से शपथ पढ़ रही थीं। इस बीच उन्होंने पास बैठी विधायक मनोरमा देवी से मदद मांगी। मनोरमा देवी ने प्रॉम्प्ट किया और विभा देवी ने टूटे-फूटे शब्दों में शपथ पूरी की।

शपथ लेते समय विभा देवी ने कहा, "मैं ईश्वर की सतत लेती हूं…", और पास में बैठीं जेडीयू विधायक मनोरमा देवी से कहा, "छोटकी बोल न…". जब विभा देवी रुक-रुक कर फंसती जा रही थीं, तब मनोरमा देवी बीच-बीच में उनकी मदद करती रहीं।

विभा देवी के पति बाहुबली नेता

शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अब विभा देवी के बारे में जानना चाह रहे हैं। विभा देवी बिहार की 18वीं विधानसभा में नवादा से निर्वाचित हुई हैं। उनका विधायक बनने में सबसे बड़ा योगदान उनके बाहुबली पति का है। राजबल्लभ यादव पहले राजद में थे और अब जदयू में शामिल हैं। चुनाव से कुछ समय पहले ही राजबल्लभ यादव जेल से बाहर आए थे। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी विभा देवी को चुनाव लड़ाया और वह जीत गईं।

विभा देवी की संपत्ति और राजनीतिक करियर

विभा देवी ने 2025 के चुनाव में अपनी कुल संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये बताई। वह इससे पहले भी विधायक रह चुकी हैं, और उनके पति भी पहले विधायक रह चुके हैं। ऐसे में विभा देवी के परिवार का पुराना राजनीतिक इतिहास है। उनके शपथ ग्रहण के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई भी चर्चा में आई। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी पढ़ाई साक्षर लिखी।

वीडियो में देखा गया कि विभा देवी शपथ लेते समय बहुत कम पढ़ी-लिखी लग रही थीं। उनके चुनावी हलफनामे में पढ़ाई वाले कॉलम में सिर्फ 'साक्षर' लिखा है। उनका हस्ताक्षर भी उनकी पढ़ाई की कहानी बयां कर रहा है।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता