रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप (सौजन्य सोशल मीडिया) 
बिहार

संजय के खिलाफ तेज प्रताप ने निकाला सुदर्शन चक्र, रोहिणी के सम्मान में भाई महाभारत को तैयार

Tej Pratap Yadav: राजद नेता रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच तेज प्रताप यादव ने उनका समर्थन किया है। तेज प्रताप का कहना है कि, उन्होंने जो किया वह सराहनीय है।

पूजा सिंह

Former Minister Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर लालू यादव के परिवार की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। जिसने बिहार कि राजनीति में उबाल ला दिया है। हाल ही में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के 'स्वाभिमान' को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद से हर कोई परिवार में मचे घमासान की चर्चा कर रहा है। वहीं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुलकर बहन रोहिणी का समर्थन किया है।

राजद नेता रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन करते हुए, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि, 'उन्होंने सराहनीय काम किया है... उनके योगदान की हमेशा चर्चा होगी। जो कोई भी हमारी बहन का अपमान करेगा, कृष्ण का सुदर्शन चक्र उन पर प्रहार करेगा।' 'जो कहा वह बिल्कुल सही कहा, यह सच्चाई है। एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते जो सराहनीय काम उन्होंने किया है। शायद ही कोई बेटी या कोई मां यह कर सकती है।' बता दें कि, इससे पहले भी तेज प्रताप ने कहा था कि, 'रोहिणी हमसे बहुत बड़ी हैं, हम उनकी गोद में खेले हैं।

पोस्ट कर संजय यादव पर साधा था निशाना

बता दें कि आरजेडी सांसद संजय यादव को लेकर लालू परिवार में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। 18 सितंबर को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक राजद कार्यकर्ता ने संजय यादव पर निशाना साधा था। इसके बाद 19 सितंबर को रोहिणी ने एक पोस्ट में लिखा था कि, ‘मैंने एक बेटी व बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।’ इससे पहले आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप यादव पहले ही संजय यादव का नाम लिए बिना उन्हें जयचंद बता चुके हैं।

रोहिणी ने अपना अकाउंट किया प्राइवेट

वहीं इस पोस्ट के बाद रोहिणी आचार्य ने अचानक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर राजद और परिवार के कई सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही उन्होंने अपना अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है। तेजस्वी यादव और रिश्तेदारों को अनफॉलो करने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि रोहिणी संगठन से दूरी बना सकती हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा