बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में 'सियासी सुर' छेड़ेंगी मैथिली ठाकुर? थाम लिया भाजपा का दामन, जानिए कहां लड़ेंगी चुनाव?

Maithili Thakur: लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैथिली अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

पूजा सिंह

Maithili Thakur joined BJP: बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। मैथिली ठाकुर ने बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि मैथिली दरभंगा की अलीनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

मैथिली ठाकुर ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। जिसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थी। लोक और भक्ति संगीत से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली मैथिली ठाकुर अब राजनीति की मंच पर उतर आई हैं। बीजेपी ने न सिर्फ एक लोक प्रिय चेहरे को अपने खेमे में शामिल किया है, बल्कि मिथिलांचल के मतदाताओं को भी साधने का काम किया है।

'मैं मिथिला की बेटी हूं'

भाजपा में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा कि, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आज मैं उनके सहयोग के लिए यहां पर खड़ी हूं। मैं समाज सेवा के लिए आई हूं और उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने आई हूं। मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरा प्राण मिथिलांचल में बसता है। सब पार्टी देखेगी मैं बस पार्टी का सहयोग करने आई हूं।' मैथिली ने ये इच्छा जताई थी कि वो अपना पहला चुनाव अपने गृह जिले की बेनीपट्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती।

अलीनगर विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

वहीं अगर सूत्रों की माने तो पार्टी मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। अलीनगर दरभंगा जिले की खास सीट है। इस विधानसभा में ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम मतदाताओं का दबदबा रहा है। जो चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पहले यह मनीगाछी विधानसभा का हिस्सा था, लेकिन परिसीमन के बाद नया विधानसभा क्षेत्र बना। यह पूरी तरह से ग्रामीण इलाका है।

मिश्री लाल यादव का कट सकता है टिकट

बता दें कि इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से मिश्री लाल यादव ने जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। मिश्री लाल यादव ने आरजेडी के विनोद मिश्रा को हराया था। अब मैथिली के पार्टी में शामिल होने के बाद मौजूदा विधायक मिश्री लाल यादव का टिकट कटना तय माना जा रहा है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह