अनंत सिंह के लिए प्रचार करने गए केन्द्रीय मंत्री लल्लन पर FIR दर्ज (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

निकलने मत देना... मोकामा में अनंत के लिए प्रचार करने गए मंत्री लल्लन लपेटे में! वीडियो के बाद FIR

Bihar Election की सबसे चर्चित सीट बनी मोकामा पर प्रचार करने के लिए गए JDU नेता और केन्द्रीय मंत्री लल्लन सिंह को लपेटे में ले लिया गया।वायरल वीडियो के आधार पर पटना प्रशासन के द्वारा मुकदमा दर्ज किया।

सौरभ शर्मा

Lalan Singh Mokama Viral Video Action: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट इस वक्त जबरदस्त चर्चा में है। यहां जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अनंत सिंह के लिए खुद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह प्रचार में उतरे हैं। लेकिन यह प्रचार अब उनके लिए ही मुसीबत बनता दिख रहा है। उनके एक कथित वायरल वीडियो को लेकर पटना जिला प्रशासन ने उन पर शिकंजा कस दिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पटना जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई की पुष्टि अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से की है। प्रशासन के मुताबिक, उनकी वीडियो निगरानी टीम ने एक वीडियो फुटेज की जांच की। इस जांच के बाद ही ललन सिंह के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। यह प्राथमिकी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद मोकामा का सियासी माहौल और गरमा गया है।

आखिर वीडियो में ऐसा क्या था?

दरअसल, अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह मोकामा में प्रचार की कमान संभाले हुए थे। इसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि कुछ नेता ऐसे हैं, जिन्हें चुनाव के दिन घर से बाहर नहीं निकलने देना है। वायरल वीडियो के मुताबिक, उन्होंने कहा, "उन्हें घर के भीतर पैक कर देना और अगर वे बहुत हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा कि चलिए हमारे साथ और अपना वोट डालिए।" इसी बयान को आपत्तिजनक मानते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

अनंत सिंह की गिरफ्तारी से गरमाया मामला

दरअसल यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब मोकामा का चुनाव पहले से ही भयंकर बवाल वाला और तनावपूर्ण बना हुआ है। जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या मामले में शनिवार देर रात ही पटना पुलिस ने बाढ़ शहर के बेढना गांव स्थित उनके करगिल मार्केट से गिरफ्तार किया था। अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में ललन सिंह उनके लिए वोट मांग रहे थे, लेकिन अब वह खुद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज