महाकाल गैंग के कुख्यात अपराधी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

सोशल मीडिया स्टार बनने का सपना टूटा, महाकाल गैंग के दो कुख्यात अपराधी सलाखों के पीछे

Criminals of mahakaal gang arrested: महाकाल गैंग के सोशल मीडिया स्टार अपराधियों को पटना पुलिस ने पकड़ लिया है। दरअसल वे सोशल मीडिया के हीरो बनने के पीछे एक बड़े अपराध को अंजाम दे रहे थे।

गीतांजली शर्मा

Mahakaal gang criminals in patna: पटना पुलिस ने छापेमारी कर महाकाल गैंग के दो हथियार-कारतूस तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये हथियार तस्कर हरेराम सिंह और विनीत कुमार हैं। दोनों ही अपराधी बिहटा थाने के घोड़ाटाप के निवासी हैं। विनीत और हरेराम के ठिकाने से दो राइफल, एक राइफल जैसी बंदूक, 1 रिवॉल्वर, 340 कारतूस, 574000 रुपए, 3 मोबाइल और 3 बट कवर बरामद किए गए हैं।

सरगनाहों को पुलिस ने पहले ही किया गिरफ्तार

महाकाल गैंग के सरगना सोनू कुमार और सुमित कुमार को पटना पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वे दोनों फिलहाल जेल में हैं। इन दोनों के पास से 80 कारतूस बरामद किए गए। सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि, दोनों इलाके में अपनी दबंगता और आम लोगों से रंगदारी वसूलना चाहते थे।

बालूमाफियाओं को सप्लाई करते हैं कारतूस

पुलिस पूछताछ में हरेराम और विनीत ने बताया कि बालू माफियाओं और लोकल अपराधियों को दोगुने मुनाफे पर वे दोनों ही कारतूस सप्लाई करते हैं। इन कारतूसों को लाने का काम भोजपुर से करते हैं। जो भी पैसे इनके पास से बरामद हुए हैं वह कारतूस की बिक्री की है। इस मामले में कई बालू माफियाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन माफियाओं ने ही दोनों का नाम लिया था।

इसके बाद पुलिस ने हरेराम और विनीत के घर से लेकर उनके ठिकानों तक छापेमारी की। सोशल मीडिया को खंगालते ही इनके वीडियो भी मिल गए। अपराधियों ने माना है कि कानपुर से ट्रेन, बस या कार से कारतूस भोजपुर और आसपास के इलाके में लाया जाता है। जिसके बाद इन कारतूसों को तस्कर महाकाल गैंग को सप्लाई करते हैं।

वीडियो में झलक रहा अपराध

इन हथियार तस्करों के कई हथियार लहराते वीडियो पटना पुलिस को मिले हैं। एक वीडियो में बाइक पर पीछे बैठा युवक हथियार लहरा रहा है। यूपी-बिहार के बोडरवा पर... गाना भी बैकग्राउंड में चल रहा है। वहीं, अभिषेक सिंह के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक युवक ब्लैक कलर का चश्मा पहने हुए है।

उसके पीछे कई युवक राइफल, रिवॉल्वर लहराते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में 5 युवक बंदूक और राइफल लिए हैं। वहीं एक पार्टी में डांसर ठुमका लगा रही, उसपर नोटों की बारिश हो रही है।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता