डॉक्टर नुसरत परवीन ने अभी नहीं ज्वाइन की नौकरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

बीत गया आखिरी दिन...हिजाब वाली डॉ. नुसरत ने नहीं ज्वाइन की नौकरी, अब नीतीश सरकार ने लिया ये फैसला

Bihar में मुख्यमंत्री Nitish Kumar और डॉक्टर नुसरत परवीन के बीच हुए हिजाब प्रकरण ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि क्या नुसरत अपनी नई नौकरी ज्वाइन करेंगी।

सौरभ शर्मा

Bihar Hijab Controversy Dr Nusrat Parveen Joining Status: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डॉक्टर नुसरत परवीन के बीच हुए हिजाब प्रकरण ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि क्या नुसरत अपनी नई नौकरी ज्वाइन करेंगी। शनिवार को उनकी ज्वाइनिंग का अंतिम दिन था, लेकिन शाम ढलने तक वह नहीं पहुंचीं। इस सस्पेंस के बीच अब राज्य स्वास्थ्य समिति ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्वाइनिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

शनिवार को पटना के सिविल सर्जन कार्यालय से लेकर सबलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक गहमागहमी बनी रही। सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे कि नुसरत परवीन ड्यूटी संभाल सकती हैं। करीबी सूत्रों ने भी दावा किया था कि वह ज्वाइन करेंगी, लेकिन शाम 6 बजे तक उनका इंतजार होता रहा। उन्होंने न तो विभाग को कोई सूचना दी और न ही नियुक्ति पत्र लेकर कार्यालय पहुंचीं। उनकी गैरमौजूदगी ने इस पूरे मामले में नए सवालों को जन्म दे दिया है।

सिविल सर्जन ने बताई नियम और प्रक्रिया

पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह पूरे दिन अपने कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे मीडिया से बातचीत में बताया कि नुसरत परवीन अगर आतीं, तो उनके दस्तावेजों की जांच के बाद ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाता। इस लेटर को लेकर ही उन्हें आवंटित अस्पताल जाना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि शनिवार शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित था। अन्य पांच डॉक्टरों ने प्रक्रिया पूरी कर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली, लेकिन नुसरत वहां नहीं पहुंचीं।

स्वास्थ्य विभाग ने दी नई मोहलत

सबलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने भी पुष्टि की कि नुसरत परवीन ने रिपोर्ट नहीं किया है। आम तौर पर सिविल सर्जन ऑफिस से लेटर मिलने के बाद ही अस्पताल में ज्वाइनिंग होती है। इस बीच, राज्य स्वास्थ्य समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आयुष चिकित्सकों की ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब डॉक्टर नुसरत परवीन के पास 31 दिसंबर 2025 तक का समय है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार द्वारा दी गई इस नई मोहलत के बाद वह नौकरी ज्वाइन करती हैं या नहीं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज