लेशी सिंह व संतोष कुशवाहा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

नीतीश की महिला मंत्री ने बाहर से बुलवाए गुंडे...अपहरण की कोशिश! बिहार की इस सीट पर सुलग उठी सियासत

Bihar Politics: धमदाहा से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने वर्तमान मंत्री लेशी सिंह पर चुनाव को प्रभावित करने, उनका अपहरण करने की कोशिश करने और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार में आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। अब से बस कुछ ही देर में प्रचार का शोर थम जाएगा। इस बीच पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है। जिससे सूबे की राजनीति गरमा गई है।

राजद समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने वर्तमान मंत्री लेशी सिंह पर चुनाव को प्रभावित करने, उनका अपहरण करने की कोशिश करने और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। लेशी सिंह ने पलटवार करते हुए कुशवाहा और सांसद पप्पू यादव पर ओछी राजनीति करने और प्रचार में बाधा डालने का आरोप लगाया।

'अपहरण की कोशिश और मारपीट'

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री लेशी सिंह के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि रात प्रचार के दौरान लेशी सिंह के समर्थकों ने राजद कार्यकर्ताओं को उनकी गाड़ियों से खींचकर उनका अपहरण करने की कोशिश की। एक समर्थक के घर पर मारपीट और धमकी की भी घटना हुई।

नशे में थे NDA के सभी समर्थक!

राजद समर्थकों ने आरोप लगाया कि एनडीए समर्थक नशे में थे जिसकी पुष्टि जांच में हुई। उनके वाहन से भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद किए गए। हालांकि, कुछ लोग नकदी और बोतलें लेकर भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने कार समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। जब्त की गई कार में प्रचार सामग्री और आपत्तिजनक सामान मिला है और यह बिना अनुमति के प्रचार कर रही थी।

बाहर से बुलवाए अपराधी: कुशवाहा

कुशवाहा ने कहा कि धमदाहा में पिछले 15 सालों से भय और आतंक का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक ने अपनी स्थिति खिसकती देख चुनाव को प्रभावित करने के लिए बाहरी अपराधियों को बुलवाया है। उन्होंने 2020 के चुनाव के दौरान हुई एक हत्या का भी जिक्र किया और अपनी जान को खतरा बताया। कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी शांति और अहिंसा में विश्वास करती है।

लेशी सिंह ने किया पलटवार

मंत्री लेशी सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव धमदाहा से संतोष कुशवाहा के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं। लेशी सिंह ने कहा कि पप्पू यादव और कुशवाहा शुरू से ही उनके परिवार और बेटे को हर मुद्दे में घसीटते रहे हैं, जो उनकी ओछी मानसिकता और घटिया राजनीतिक आचरण को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि कुशवाहा ने अपने समर्थक की प्रचार गाड़ी रोकी, फ़ेसबुक पर लाइव हुए और गाड़ी में पैसे होने का झूठा आरोप लगाया, लेकिन जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं निकला। लेशी सिंह ने कहा कि अगर सांसद पप्पू यादव उन्हें धमकी देंगे, तो वह चुप नहीं बैठेंगी।

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना