गया में जालसाजों ने डॉक्टर के खाते से उड़ाए करोड़ो रुपये (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
बिहार

साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहार में जालसाजों ने डॉक्टर के खाते से उड़ाए 4.40 करोड़ रुपए

बिहार के गया में साइबर अपराधियों ने एक डॉक्टर के खाते से 4.40 रुपये उड़ा लिए, जिसके बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों ने कुल 14 लेन-देन में डॉ. राय के खातों से 4.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

शुभम पाठक

गया: देश में साइबर अपराध की खबरें लगातार रूप से बढ़ता ही जा रहा है और अभी तक इस मामले में देश की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से सफल होती हुई नजर नहीं आ रही है, इसी मामले में बिहार के गया से एक खबर सामने आ रही है जालसाजों ने एक डॉक्टर के खाते से 4.40 करोड़ उड़ा लिए।

गया में डॉक्टर के खाते से अपराधियों के द्वारा उड़ाए गए करोड़ो रुपये की जानकारी गया साइबर थाना ने दी। जहां उन्होंने बताया कि डॉ. ए एन राय के खाते से अपराधियों ने 4.40 करोड़ रुपये उड़ा लिए।

जाल बिछाकर बैठे थे अपराधी

साइबर थाना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने कहा गया के साइबर थाना ने डॉ. ए एन राय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है कि साइबर अपराधियों ने पिछले कुछ दिनों में उनके सात बैंक खातों से 4.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

इसके साथ ही एसएसपी ने आगे कहा कि साइबर अपराधियों ने कुल 14 लेन-देन में डॉ. राय के खातों से 4.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। हालांकि, पुलिस साइबर अपराधियों के खातों में से 58 लाख रुपए 'होल्ड' करवाने में सफल रही है। वहीं गया साइबर थाना के प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक साक्षी राय ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश में स्थित साइबर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान