बाढ़ पीड़ितों के कंधे पर चढ़े कांग्रेस सांसद, फोटो0- सोशल मीडिया 
बिहार

जूते गीले ना हों इसलिए बाढ़ पीड़ितों के कंधे पर चढ़ गए कांग्रेस सांसद; सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Viral Video: जूते गीले ना हों इसलिए बाढ़ पीड़ित के कंधे पर चढ़ गए। बिहार के कटिहार जिले में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सांसद तारिक अनवर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रतीक पाण्डेय

Congress MP traiq Anwar Viral Video: सांसद तारिक अनवर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक युवक के कंधे पर सवार होकर कीचड़ और पानी से भरे रास्ते को पार करते दिख रहे हैं। घटना रविवार की है जब सांसद अपने समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बरारी और मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे।

कटिहार के धुरियाही पंचायत में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद कटाव की समस्या और तेज हो गई है। इसी सिलसिले में जब सांसद शिवनगर और सोनाखाल इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें रास्ते में कीचड़ और पानी से भरा हुए क्षेत्र मिल गया। फिर क्या था वे एक युवक के कंधे पर सवार हो गए।

सांसद ने दी सफाई

सांसद के अनुसार स्थानीय लोगों ने उन्हें आग्रह किया कि वे उन्हें कंधे पर उठाकर कटाव क्षेत्र तक पहुंचा देंगे। इस पर उन्होंने स्थानीय लोगों की बात मान ली और युवक के कंधे पर बैठकर कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक सांसद को कंधे पर उठाकर कीचड़ और पानी से होते हुए आगे लेकर जा रहा है। उनके साथ में कुछ लोग सांसद को संतुलन बनाए रखने में मदद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं ताकि वे नीचे न गिरें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे जमीनी हकीकत को देखने की कोशिश मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे प्रचार का तरीका कह रहे हैं। हालांकि, सांसद तारिक अनवर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह कदम स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उठाया था। उनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ कटाव क्षेत्र की स्थिति को समझना और वहां के लोगों की समस्याओं को जानना था।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह से नहीं उतरा है और सोनाखाल के पास पानी कम होने के साथ ही कटाव तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में मौके पर जाकर स्थिति की गंभीरता को समझना जरूरी था।

आपको बता दें कि धुरियाही पंचायत और आसपास के इलाके हर साल बाढ़ और कटाव से प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों की लंबे समय से यह मांग रही है कि इस क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बने। सांसद के इस दौरे के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इन क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेगी और जल्द राहत व बचाव के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाएगी।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर