बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिहार

जीतन सहनी की हत्या के बाद एक्शन मोड में सीएम नीतीश कुमार, बिहार में बढ़ते अपराध पर आज करेंगे बैठक

लालू प्रसाद के समय पर जंगलराज का सबसे ऊंचा नारा लगाने वाले नीतीश कुमार अब खुद इस कैटगरी में आने लगे हैं। सुशासन के दावे पर सत्ता हासिल करने वाले कुमार बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंतित है। कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की उनके ही घर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।

शानू शर्मा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। जिसमें राज्य के कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव और राज्य पुलिस महानिदेशक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस समीक्षा बैठक की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम 4 बजे सीएम कुमार समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके लिए सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही कुछ अधिकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ने का भी निर्देश दिया गया है।

जंगल राज को खत्म करने का दावा 

लालू प्रसाद के समय पर जंगलराज का सबसे ऊंचा नारा लगाने वाले नीतीश कुमार अब खुद इस कैटगरी में आने लगे हैं। सुशासन के दावे पर सत्ता हासिल करने वाले कुमार बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंतित है। कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की उनके ही घर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद बिहार की जनता में आक्रोश का माहौल है। जनता ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि लालू यादव पर जंगल राज का आरोप लगाने वाले आज खुद कानून-व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं है।

जांच का आदेश

बिहारी बाबू ने इस पूरे मामले पर हालात का जायजा लिया है। साथ ही उन्होंने डीजीपी आरएस भट्टी को जल्द एक्शन लेने के भी निर्देश दिए हैं। नीतीस कुमार ने जीतन सहनी के बेटे मुकेश सहनी से फोन पर बात भी की थी। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए STF की टीम गठित की। मामले की जांच अब भी जारी है। राज्य में हुए इस हत्या कांड के बाद बिहार की विपक्षी पार्टी आरेजडी ने भी सुशासन बाबू के राज में सुरक्षा पर सवाल उठाया है। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस ख़बर पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में हत्याओं का दौर जारी है। सुशासन बाबू के राज में कोई सुरक्षित नहीं है। सबकुछ यहां भगवान भरोसे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद से हत्या, अपहरण और डकौती जैसी अपराधों के दर में बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें राज्य में आ रहे कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार