घटना से जुड़ी वायरल तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
बिहार

Bihar News: बिहार के दरभंगा में दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar News: पुलिस अधीक्षक आलोक ने बताया कि स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया और घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मनोज आर्या

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में दो समुदायों के सदस्यों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पथराव किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कुशेश्वरस्थान पुलिस थाना क्षेत्र के केवटगामा पचियारी गांव में हुई। घटना उस समय हुई जब रविवार शाम को एक प्रार्थना सभा के बाद लोगों का एक समूह लौट रहा था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण-दरभंगा) आलोक ने बताया कि स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया और घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि यह घटना उस समय हुई जब एक समुदाय के लोगों ने कलश शोभा यात्रा से लौट रहे दूसरे समुदाय के लोगों पर छतों से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि मामूली झड़प भी हुई। एक अफवाह फैली कि एक मुर्गी को लाठी से पीटा गया है जिसके कारण कथित तौर पर यह घटना हुई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने दोनों पक्षों के उपद्रवियों की पहचान कर ली है। 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

क्यों शुरू हुआ विवाद?

विवाद की मुख्य वजह बताया जा रहा है कि कलश यात्रा जिस सड़क से जा रहा थी, उसी सड़क पर आवारा मुर्गा-मुर्गी भीड़ के कारण डरकर इधर-उधर भागने लगे। मुर्गा-मुर्गी का डरकर इधर उधर भागना ही इस बड़ी घटना का कारण बना। मुस्लिम लोगों का कहना था कि पक्षियों को क्यों हड़काया गया और इसी बात को लेकर वहां पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। यादव बहुल क्षेत्र केवटगामा में तुरंत तनाव फैल गया। इससे पहले कि मामला और ज्यादा बढ़ पाता, तुरंत कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल स्थिति अभी सामान्य है। दोषियों को पुलिस चिन्हित कर रही है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान