नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा (Image- Social Media) 
बिहार

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद कैसी होगी बिहार की नई सरकार? नई सरकार का फाइनल खाका आया सामने!

Who Will be Bihar New CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। बता दें कि एनडीए गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है।

अर्पित शुक्ला

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा के बीच नई सरकार के गठन को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के साथ ही सत्ता के नए समीकरण पर मंथन तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि अगर वह राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में नई सरकार बनेगी और इसके लिए लगभग फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है।

खबरों के अनुसार नई सरकार में मुख्यमंत्री पद भाजपा के पास जा सकता है। यानी इस बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सहयोगी दल जदयू को एक डिप्टी सीएम समेत करीब 15 मंत्री पद मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि फॉर्मूले के तहत बीजेपी से मुख्यमंत्री के साथ लगभग 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि जेडीयू को एक उपमुख्यमंत्री और 15 मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है।

सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व

एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी सरकार में जगह देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक Lok Janshakti Party (R) को दो मंत्री पद मिल सकते हैं। इसके अलावा HAMऔर RLM को एक-एक मंत्री पद दिए जाने की संभावना है।

नीतीश कुमार ने बुलाई अहम बैठक

इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम पांच बजे अपने आवास पर जेडीयू सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसमें उनके राज्यसभा जाने के फैसले और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

डिप्टी सीएम के लिए निशांत कुमार का नाम

नई सरकार को लेकर एक और चर्चा यह है कि इस बार बिहार में केवल एक ही उपमुख्यमंत्री हो सकता है। जेडीयू कोटे से बनने वाले इस पद के लिए Nishant Kumar का नाम लगभग तय माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह जल्द ही जेडीयू में औपचारिक रूप से शामिल होकर सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री पद की रेस

अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि विधानसभा में बीजेपी के संख्या बल की वजह से उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है।

बीजेपी दे सकती है सरप्राइज

हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा कभी भी चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। ऐसी भी चर्चा है कि पार्टी किसी अन्य पिछड़े वर्ग के नेता या किसी महिला चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में आगे कर सकती है।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना पहुंच रहे हैं, जहां वे बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस