तेजस्वी यादव के सरकारी नौकरी देने के वादे पर बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने साधा निशाना 
बिहार

'नामुमकिन है हर घर सरकारी नौकरी...', तेजस्वी के वादे को मैथिली ने बताया 'जादू'

Maithili Thakur: तेजस्वी यादव के हर घर सरकारी नौकरी देने के वादे पर बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने निशााना साधा है। उन्होंने इसे अव्यवहारिक बताया है।

पूजा सिंह

BJP Candidate Maithili Thakur: अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने कहा है कि विपक्षी दल उनके खिलाफ घटिया प्रचार कर रही हैं। लेकिन इससे वो हतोत्साहित नहीं हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के हर घर में एक सरकारी नौकरी के वादे को उन्होंने अव्यवहारिक बताया और कहा कि हर घर में एक सरकारी नौकरी देना तो जादू जैसा है। यह संभव ही नहीं है। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है कि हर एक घर में सरकारी नौकरी कैसे मिल सकती है। सरकार के पास भी सरकारी नौकरियों में लिमिटेशन है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि क्या सच्च है और क्या झूठ बोला जा रहा है। साथ ही मैथिली ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से जारी घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि उनकी सरकार बनने पर हर घर में सरकारी नौकरी दी जाएगी।

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?