बिहार चुनाव का बिगुल बजने वाला ( मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

Bihar में चुनाव का बिगुल बजने वाला, जल्द तारीखों का ऐलान; दुर्गापूजा-दीपावली के बीच हो सकता है मतदान

Bihar Assembly Election को लेकर तैयारियां तेज है, जल्द ही मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। 30 सितंबर को SIR का आखिरी सूची जारी होने के बाद CEC राज्य को दौरा कर तारीखों की घोषणा कर सकते है।

सौरभ शर्मा

Bihar Assembly Election Dates Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और अब बस तारीखों के औपचारिक ऐलान का इंतजार है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सितंबर के अंत में पटना का दौरा करेंगे, जिसके बाद किसी भी वक्त चुनाव की घोषणा की जा सकती है। इस बड़े चुनावी मुकाबले के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं।

चुनाव आयोग की तैयारियों का अंतिम चरण अब मतदाता सूची को अंतिम रूप देना है। जानकारी के मुताबिक, विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इसी के तुरंत बाद, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने साथी चुनाव आयुक्तों के साथ पटना पहुंचेंगे। इस अहम दौरे के दौरान वे राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद चुनाव के चरणों और तारीखों की घोषणा होने की पूरी संभावना है।

त्योहारों के बीच होगा चुनावी घमासान

चुनाव आयोग की योजना है कि बिहार के इस बड़े लोकतांत्रिक पर्व को दुर्गापूजा और दीपावली के बीच संपन्न कराया जाए। इससे यह संकेत मिलता है कि मतदान 2 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच हो सकता है। इस बार चुनाव प्रक्रिया को दो से तीन चरणों में पूरा कराए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें। तारीखों की सुगबुगाहट के साथ ही राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है और उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर जारी

2020 का विधानसभा चुनाव 25 सितंबर को घोषित हुआ था, जो तीन चरणों में संपन्न हुआ था और वोटों की गिनती 10 नवंबर को हुई थी। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर फिलहाल एनडीए की सरकार है, लेकिन 2020 के मुकाबले उनकी सीटों की संख्या कम हुई है। चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 22 नवंबर की समय-सीमा से पहले हर हाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस घोषणा के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक दलों की बैठकें तेज हो गई हैं, ताकि जीत की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके और एक दिलचस्प मुकाबले की जमीन तैयार हो सके।

आईए एक नजर डालते हैं अभी किस पार्टी के पास कितनी सीटें हैं-

सत्ताधारी गठबंधन (NDA – 132 सीटें)

पार्टी सीटें
BJP 78
JD(U) 45
HAM(S) 4
बागी आरजेडी विधायक 4
निर्दलीय (एनडीए सहयोगी) 1
कुल 132

महागठबंधन (कुल 110 सीटें)

पार्टी सीटें
RJD 75
कांग्रेस 19
CPI(ML)L 12
CPI 2
CPI(M) 2
AIMIM 1
कुल 110

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO