बिहार विधानसभा चुनाव 2025 तिथि घोषणा (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

Bihar Chunav News: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे, बिहार चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे विधानसभा चुनाव-2025 के लिए आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ दोनों आयुक्त मौजूद हैं।

विजय कुमार तिवारी

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव-2025 के लिए मंच तैयार हो चुका है। चूंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा करने के लिए छोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। संभावना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव दो या अधिकतम तीन चरणों में नवंबर महीने में संपन्न कराया जाएगा। यह चुनाव न केवल बिहार की जनता के लिए नई सरकार चुनने का मौका है, बल्कि यह पिछले पांच सालों में राज्य की राजनीति में आई अस्थिरता की भी अंतिम परीक्षा होगी।

गठबंधन की लगातार बदलती तस्वीर

पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुआ था, जिसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाई और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। हालांकि, इसके बाद राज्य की राजनीति में लगातार नाटकीय बदलाव देखने को मिले थे। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने NDA से नाता तोड़ लिया और आरजेडी (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। इसके बाद जनवरी 2024 में यह गठबंधन भी टूट गया। नीतीश कुमार ने कथित तौर पर "गलती का एहसास" होने के बाद आरजेडी और महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के साथ मिलकर सरकार बना ली। तब से नीतीश कुमार NDA के साथ हैं और 2025 का विधानसभा चुनाव भी इसी गठबंधन के तहत लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

सत्ता उखाड़ने की चुनौती और 'जन-सुराज' की परीक्षा

एक ओर भाजपा के नेतृत्व में NDA है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस, आरजेडी और अन्य विरोधी दल एक बार फिर महागठबंधन बनाकर नीतीश कुमार की सत्ता को उखाड़ने की पुरजोर कोशिश करने वाले हैं। यह चुनाव नीतीश कुमार के लिए उनकी विश्वसनीयता और लगातार पाला बदलने के बाद जनता के विश्वास को परखने का अंतिम मौका होगा।

इस चुनाव में एक अन्य प्रमुख फैक्टर प्रशांत किशोर के 'जन-सुराज' अभियान का भी रहेगा। चुनावी रणनीतिकार के रूप में कई मुख्यमंत्रियों को सत्ता दिलाने वाले प्रशांत किशोर ने अब खुद चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी की है। यह चुनाव जन-सुराज की जमीनी हकीकत को भी परखेगा और यह तय करेगा कि वह अपने लिए क्या हासिल कर पाते हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार में बाढ़ की स्थिति, सबको ध्यान में रखना चाहिए- शक्ति सिंह

बिहार चुनाव की तारीखों के एलान पर RJD नेता शक्ति सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के ऐलान के बाद अब आचार संहिता लागू हो जाएगी। हमने पहले भी कहा कि बिहार में जो बाढ़ की स्थिति है सबको ध्यान में रखा जाना चाहिए। त्योहारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। हर राजनीतिक दल से चुनाव आयोग ने मुलाकात की। उनके सुझाव माने भी गए। हमारे कुछ पहलू अनछुए हैं। बहुत मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ पाए हैं। RJD बिहार की जन भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ रही है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार चुनाव की तारीखों पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव की तारिखों के एलान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये तारीख चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बात करके रखा है। विपक्ष द्वारा SIR के विरोध पर उन्होंने कहा कि ये चुनाव आयोग की दया हो जो उन पर FIR नहीं हुआ। नहीं तो ऐसे लोगों पर अफवाह फैलाने का केस दर्ज होना चाहिए था। पूरे SIR में बांग्लादेशियों को बचाने के लिए अफवाह फैलाया गया।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: यह चुनाव देश को नया संदेश देगा- विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार का चुनाव, चुनाव की जननी होगी, यह देश के लिए एक नजीर पेश करेगा।  यह चुनाव लोकतंत्र की मजबूती की खूबसूरती होगी। यह देश को एक नया संदेश भी देगा।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: सभी राजनीतिक दलों को सौंपी गई वोटर लिस्ट

बिहार में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: पहले चरण में 121, दूसरे चरण में 122 सीटों पर चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार बिहार में कुल दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 121 सीट और दूसरे चरण में 122 सीटों पर चुनाव होगा।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तारीख सामने आ गए हैं। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तारीखों की घोषणा कर दी है।

चुनावी घटनाक्रम प्रथम चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) द्वितीय चरण (122 विधानसभा क्षेत्र)
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि 10.10.2025 (शुक्रवार) 13.10.2025 (सोमवार)
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 17.10.2025 (शुक्रवार) 20.10.2025 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 18.10.2025 (शनिवार) 21.10.2025 (मंगलवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20.10.2025 (सोमवार) 23.10.2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि 06.11.2025 (गुरुवार) 11.11.2025 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि 14.11.2025 (शुक्रवार) दोनों चरणों के लिए समान
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 16.11.2025 (रविवार) दोनों चरणों के लिए समान

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: दो चरणों में मतदान, 14 नंवबर को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: चुनाव आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया की चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ियों का सीधा शिकायत किया जा सकता है, उसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार में विधानसभा सीटों का आंकड़ा

राज्य में विधानसभा की सीटें व आरक्षण इस प्रकार है....

  • राज्य में कुल 243 सीटें
  • सामान्य सीट -203
  • एसटी सीट -  02
  • एससी सीट - 38

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: वोटर लिस्ट में काफी खामियां थी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार के वोटर लिस्ट में काफी खामियां थी, जिसमें सुधार करने का काम किया गया है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: चुनाव में हिंसा बर्दाश्त नहीं- मुख्य चुनाव आयुक्त

बिहार चुनाव को लेकर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान करने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार चुनाव कुल 17 नए प्रयोग किए जा रहे हैं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 17 नए प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को काफी सहूलियत होगी।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: 14 लाख वोटर पहली बार करेंगे मतदान, कुल 90,712 मतदान केंद्र

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 14 लाख नए वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आंकड़े दिए हैं।

बिहार में मतदान केंद्रों का विवरण

निर्वाचन आयोग के आँकड़ों के अनुसार, बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

  • प्रति केंद्र औसत मतदाता: 818
  • ग्रामीण मतदान केंद्र: 76,801
  • शहरी मतदान केंद्र: 13,911

विशेष व्यवस्थाएँ:

  • वेबकास्टिंग: सभी मतदान केंद्रों (100%) पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
  • मॉडल मतदान केंद्र: मतदाताओं को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए 1,350 मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता

बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की ऐलान को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में इस समय कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं।

ये हैं पूरे आंकड़े..

पुरुष मतदाता: करीब 3.92 करोड़

महिला मतदाता: 3.50 करोड़

ट्रांसजेंडर मतदाता: 1,725

विशेष मतदाता समूह:

युवा मतदाता (20-29 वर्ष): 1.63 करोड़

प्रथम बार के मतदाता (18-19 वर्ष): करीब 14.01 लाख

वरिष्ठ नागरिक (85+ वर्ष): 4.04 लाख

शतायु मतदाता (100+ वर्ष): 14 हजार

दिव्यांग मतदाता: 7.2 लाख

सर्विस वोटर्स: 1.63 लाख

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: 24 जून से बिहार में शुरू हुआ था SIR- चुनाव आयुक्त

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में 24 जून से SIR की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर घोषणा को लेकर चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। इस प्रेस वार्ता के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों आयुक्त पहुंच चुके हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता पर चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि थोड़ी देर में चुनाव को लेकर सभी (तारीख) सूची सामने आ जाएगी। बिहार में भी NDA गठबंधन बहुत मजबूत है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विजय चौधरी का बयान

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होने वाली घोषणा पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव आयोग की अपनी जिम्मेदारी है। उनके द्वारा लिया गया निर्णय और तय किया गया समय का लोकतंत्र के प्रेमी स्वागत करेंगे।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: 7 राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान

चुनाव आयोग आज सिर्फ बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ही ऐलान नहीं करेगा। बल्कि सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा करने वाला है। इसमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरणतारण, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

EC की प्रेस वार्ता पर अशोक चौधरी का बयान

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live: ECI की आज होने वाली प्रेस वार्ता पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि टीम यहां आई थी तो उम्मीद थी की वे लोग जाएंगे तो प्रेस वार्ता करेंगे।

कुछ ही देर में विज्ञान भवन पहुंचेंगे चुनाव आयुक्त

बिहार विधानसभा चुनाव की आज तारीखों का ऐलान होना है। जिसको लेकर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है।

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत