शादी में चले पत्थर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बिहार

Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

Bhojpuri Song Controversy Marriage Dispute: वैशाली में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के नाम वाले भोजपुरी गाने पर खूनी संघर्ष! शादी में पत्थरबाजी के बाद 5 गिरफ्तार। जानें क्या है पूरा विवाद।

प्रिया जैस

Bihar Vaishali Marriage Dispute: बिहार के वैशाली ज़िले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शादी समारोह के दौरान बजाए जा रहे एक भोजपुरी गाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा कि वह हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है इन गानों में राजनीतिक नेताओं के नामों का उल्लेख था। जिसके कारण यह विवाद शुरू हुआ।

दरअसल, इस गाने में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का ज़िक्र था। इन नेताओं के नामों के ज़िक्रों पर आपत्तियां उठाई गईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह घटना बिदुपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले कैथौलिया गांव में हुई, जहां शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान 'बिलौकी' रस्म निभाई जा रही थी।

इस रस्म के शुरू होते ही DJ ने एक भोजपुरी गाना बजाया और दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आमने-सामने आ गए और कुछ ही पलों में यह एक हिंसक झड़प में बदल गई, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया।

पत्थरबाज़ी में कई लोग घायल

दोनों गुटों के बीच जोरदार पत्थरबाजी (Marriage Dispute) हुई, जिसमें आधे दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद, गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और शादी की खुशियां तनाव में बदल गईं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह शादी गांव के ही एक व्यक्ति गणेश भगत के बेटे पिंटू की थी, और पारंपरिक 'बिलौकी' रस्म निभाई जा रही थी। इस तनाव के कारण शादी की बारात तय समय पर रवाना नहीं हो पाई। गांव वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ़्तार

इस मामले पर टिप्पणी करते हुए, सदर SDPO-1 सुबोध कुमार ने बताया कि बारात की रवानगी के दौरान एक गाना बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद (Marriage Dispute) हुआ था। दोनों गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुआ, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल इलाके में शांति है। दोनों गुटों से जुड़े 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा