तेजस्वी यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

आपमें इंसानियत जिंदा नहीं...तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, बोले- सरकार बना रही बेवकूफ

Bihar Law And Order Women Safety RJD: बिहार में महिला सुरक्षा पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला बोली। उन्होंने सीएम सम्राट की सरकार पर सवाल उठाते हुए X पर 50 घटनाओं की लिस्ट शेयर की।

अमन मौर्या

Tejashwi Yadav Targets CM Samrat Choudhary: आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर एक बार फिर निशाना साधा है। मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी ने आंकड़ों के साथ राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई सरकार को एक महीना बीत गया, लेकिन राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कांफ्रेंस के दौरान राजद से कई महिला विधायक और एमएलसी भी मौजूद रहे।

अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 𝟔 महीनों में दोबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है। चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी किया। पोस्ट में तेजस्वी ने 50 घटना का जिक्र भी किया।

आप संवेदनशील इंसान नहीं: तेजस्वी

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को असंवेदनशील बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है। आपमें इंसानियत जिंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतजार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है।

सरकार बना रही बेवकूफ

तेजस्वी यादव ने बीजेपी सरकार पर बिहार के लोगों को ठगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ये सरकार बिहारवासियों को बेवकूफ बना रही है। जाति विशेष के खिलाफ पुलिसिया अत्याचार को प्रोत्साहित कर यह अनैतिक सरकार, जनता का ध्यान भटका कर चंद नकारात्मक प्रवृति के लोगों को मानसिक संतुष्टि और खुशी तो दे सकती है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक सकती।

मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के संरक्षक इस सरकार के मार्गदर्शक है तो आप इनसे क्या ही उम्मीद रखेंगे?

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान