भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रोहतास का रोपवे (Image- Social Media) 
बिहार

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रोहतास का रोपवे...13 करोड़ से बना ट्रायल में ही हुआ धड़ाम, देखें VIDEO

Bihar Ropeway Trial: बिहार के रोहतास जिले में रोहतासगढ़ किला जाने के लिए बन रहा रोपवे ट्रायल के दौरान ही धराशाई हो गया. अकबरपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में रोपवे के कई पिलर उखड़ गए।

अर्पित शुक्ला

Bihar Rohtas Ropeway Accident: बिहार के रोहतास जिले में कैमूर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किले तक जाने के लिए बन रहा रोपवे ट्रायल के दौरान ही गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा रोहतास के अकबरपुर क्षेत्र में हुआ, जहां रोपवे का परीक्षण किया जा रहा था। ट्रायल के समय रोपवे के कई पिलर अचानक उखड़ गए और यात्रियों को ले जाने वाला केबिन-डोला टूटकर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते पूरा स्ट्रक्चर जमीन पर बिखर गया।

गनीमत यह रही कि ट्रायल के दौरान केबिन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। अगर केबिन में लोग होते तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे कर्मचारी व अधिकारी हैरान रह गए।

देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, रोपवे का ट्रायल अभियंताओं और तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में किया जा रहा था। जैसे ही खाली केबिन को अकबरपुर की ओर से रोहतासगढ़ किले की दिशा में भेजा गया, वह कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि अचानक एक पिलर गिर पड़ा। इसके बाद एक-एक कर कई पिलर जमीन पर गिरते चले गए। कुछ ही पलों में मशीनों और केबिन सहित पूरा रोपवे सिस्टम पूरी तरह धराशाई हो गया। तेज आवाज के साथ लोहे का ढांचा गिरने से आसपास के लोग भी सहम गए।

बताया जा रहा है कि इस रोपवे का निर्माण पिछले छह वर्षों से चल रहा था और इस पर लगभग 13 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आई है। वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। नए साल पर इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही थी।

स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि रोपवे शुरू होने से रोहतासगढ़ किले तक पहुंचना आसान हो जाएगा और करीब 70 किलोमीटर का घुमावदार रास्ता कुछ ही मिनटों में तय किया जा सकेगा। लेकिन ट्रायल के दौरान ही रोपवे के गिर जाने से लोगों की यह उम्मीद टूट गई है और क्षेत्र में निराशा का माहौल बन गया है।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा