शरजील इमाम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में चुनाव लड़ेगा शरजील इमाम? अदालत से मांगी अंतरिम जमानत, कल होगी सुनवाई

Sharjeel Imam News: JNU के पूर्व छात्र नेता शरजील इमाम ने किशनगंज की बहादुरगंज सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए अदालत में 14 दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की है; सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

अक्षय साहू

Bihar Election: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र नेता और 2020 के दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम बिहार से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। शरजील ने चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत से याचिका दायर करके अंतरिम जमानत देने की अपील की है। उनकी याचिका पर 14 अक्टूबर यानी कल सुनवाई होगी।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व छात्र नेता ने दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में याचिका दायर करते हुए मांग की है कि उन्हें चुनाव लड़ने और प्रचार-प्रसार के लिए 14 दिनों की अंतरिम जमानत दी जाए। शरजील इमाम में 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ विरोध के दौरान अलग-अलग भाषण देने और हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद हैं।

किशनगंज से निर्दलीय चुनाव लडेंगे इमाम

शरजील ने अदालत में दायर याचिका में बताया है कि वह बिहार के किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई कर सकती है। क्योंकि मामला 2020 के दिल्ली दंगों की ‘बड़ी साजिश’ से जुड़ा हुआ है, इसलिए अदालत के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अगर उन्हें अदालत से चुनाव लड़ने की इजाजत मिलती तो वो बिहार की तमाम पार्टियों को कांटे की टक्कर दे सकते हैं।

2020 से जेल में हैं शरजील

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2020 में शरजील इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

इस केस में कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें उमर खालिद, ताहिर हुसैन, खालिद सैफी, सफूरा जरगर, देवांगना कलिता, नताशा नारवाल, ईशरत जहां सहित कई अन्य शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में दो चरणों में मतदान होंगेपहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल बिहार में चुनावी तैयारियां अपने चरम पर है तमाम पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है।

अब मुर्गियों के लिए बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में, 6 महीने के लिए मिलेगी वायरस से सुरक्षा

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज