वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव व एमके स्टालिन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

एक मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी और राहुल गांधी...तो बीजेपी ने खोला मोर्चा, बिहार में आया सियासी उबाल

MK Stalin in Bihar: बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मुजफ्फरपुर में उनकी रैली में शामिल हुए। उन्होंने इसे बिहार और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। जिसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: दो महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर राजनैतिक दलों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। एक तरफ नीतीश कुमार की लीडरशिप में एनडीए नए-नए ऐलानों के जरिए कुर्सी पर पकड़ मजबूत बनानेै की कोशिश में हो तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 'मतदाता अधिकार यात्रा' के जरिए महागठबंधन को सत्ता दिलाने की जुगत कर रहे हैं।

इस बीच, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ बिहार में 'मतदाता अधिकार रैली' कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मुजफ्फरपुर में उनकी रैली में शामिल हुए। उन्होंने इसे बिहार और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।

बिहार में विपक्ष की 'वोटर अधिकार यात्रा'

राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार में 'मतदाता अधिकार रैली' कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं, बिहार में SIR के खिलाफ राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा अभी भी जारी है।

एक ही मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी

इस बीच, आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के साथ मुजफ्फरपुर में 'मतदाता अधिकार रैली' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।

सम्राट चौधरी ने बोला जोरदार हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन (एम.के. स्टालिन) आज बिहार आए हैं। यह लोकतंत्र और बिहार दोनों के लिए ख़तरा है। उन्होंने आगे कहा, "वे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू परिवार का समर्थन करने आ रहे हैं।

'स्टालिन को बुलाना बिहार का अपमान'

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से लालू प्रसाद जी ने इन लोगों को बुलाया और बिहार की जनता का अपमान किया। जो बिहारियों को गाली देते हैं। चाहे वो पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री हों, रेवंत रेड्डी हों या कांग्रेस पार्टी हो, या सनातन का विरोध करने वाला स्टालिन परिवार हो। साफ दिख रहा है कि लालू परिवार उन सभी लोगों को बिहार बुला रहा है जिन्होंने बिहार जैसे राज्य को गाली दी। वे उन्हें बिहार चुनाव के लिए बुला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह साफ संदेश है कि लालू प्रसाद जी का परिवार बिहारियों को गाली देने वालों को संरक्षण दे रहा है। और जो लोग लगातार सनातन का विरोध करते हैं, वे उस भव्य सीता मंदिर में जाते हैं जहां आदरणीय नीतीश कुमार जी और आदरणीय अमित शाह जी ने शिलान्यास किया था।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग माता जानकी का अपमान करने आ रहे हैं। इसलिए बिहार की जनता सब जानती है। बिहार की जनता देख रही है। बिहार की जनता एनडीए के साथ है और लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुके इन दोनों राजकुमारों को जनता सबक सिखाएगी।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...