तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सौजन्य-IANS
बिहार

Bihar MLC Election: महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट, पटना स्नातक सीट पर JDU के भीतर भी फंसा पेंच

Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के उम्मीदवार कई सीटों पर आमने-सामने हैं। पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह के अनुज सिंह को समर्थन देने से JDU की चुनौती बढ़ी।

प्रिया जैस

Patna Graduate MLC Election: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर महागठबंधन में फाइट देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन या विपक्षी दल भले ही एकजुट नजर आ रहे हों, लेकिन बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की तस्वीर अलग दिखाई दे रही है।

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव में RJD और कांग्रेस के उम्मीदवार कई सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं, जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

NDA-RJD ने उतारे उम्मीदवार

NDA ने अपने हिस्से की चार-चार सीटें भाजपा और जदयू के बीच बांटी हैं। जदयू ने पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार समेत चार उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा भी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन में सीटों का तालमेल हालांकि पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है।

RJD ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और पटना स्नातक सीट पर दोनों दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं दरभंगा शिक्षक और पटना शिक्षक सीट पर RJD ने उम्मीदवार नहीं उतारा है और यहां कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में हैं।

2025 में भी हुई थी 'फ्रैंडली फाइट'

महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच चुनावी टकराव नया नहीं है। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी कई सीटों पर सहयोगी दलों के प्रत्याशी आमने-सामने आए थे। इसे कई जगह 'फ्रेंडली फाइट' कहा गया था। इस बार जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय और बहुकोणीय बनाने की कोशिश की है।

JDU में अंदरूनी कलह

पटना स्नातक सीट पर डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। उनके सामने NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार हैं। इस सीट पर JDU के भीतर का विवाद चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है।

मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह खुले तौर पर जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हैं। एक अक्टूबर को अनुज सिंह के नामांकन के दौरान भी अनंत सिंह उनके साथ नजर आए थे। उन्होंने नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने की बात कही है।

अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार

अनंत सिंह का कहना है कि विधान परिषद का चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होता, इसलिए वह इसे JDU के खिलाफ चुनाव नहीं मानते। नीरज कुमार को लेकर उनका विरोध व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा बताया गया है।

अनंत सिंह ने अब अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अनुज सिंह को समर्थन देने की अपील की। इधर, नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ने और जीत के लिए प्रयास करने का संदेश दिया।

JDU बनाम जन सुराज

इस तरह पटना स्नातक सीट पर एक ओर पार्टी नेतृत्व का समर्थन प्राप्त JDU उम्मीदवार हैं, तो दूसरी ओर उसी दल के विधायक का समर्थन जन सुराज प्रत्याशी को मिल रहा है। ऐसे में बिहार का यह विधान परिषद चुनाव केवल दलों के बीच मुकाबला नहीं, बल्कि गठबंधन की अंदरूनी राजनीति और बदलते राजनीतिक समीकरण को भी कसौटी पर कसता दिख रहा है।

- एजेंसी इनपुट के साथ

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई