सांरेतिक तस्वार (Image- Social Media) 
बिहार

शौच के लिए गई ननद-भाभी को अगवा कर दरिंदगी, 3 दिन तक बनाए रखा बंधक, गोपालगंज में हैवानियत की हदें पार

Gopalganj Gangrape Case: बिहार के गोपालगंज में महिला और नाबालिग ननद से सामूहिक दुष्कर्म। 3 दिनों तक बंधक बनाकर की दरिंदगी। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, फरार 4 की तलाश में छापेमारी जारी।

अर्पित शुक्ला

Gopalganj Rape Case: बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जादोपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी नाबालिग ननद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 22 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार, ननद और भाभी घर के पास स्थित बांसवारी में शौच के लिए गई थीं, तभी कुछ युवकों ने उन्हें अगवा कर लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में महिला को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ बार-बार दरिंदगी की गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर महिला घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

परिजनों की शिकायत पर 25 अप्रैल को जादोपुर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर गठित 'स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम' (SIT) ने छापेमारी कर दो आरोपियों अजय कुमार यादव और नीतीश कुमार यादव (निवासी पतहरा गांव) को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहा पुलिस ने?

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपी हैं, जिनमें से 4 अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम की मदद ली जा रही है। दोनों पीड़िताओं को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्पीडी ट्रायल की तैयारी

मामले की गंभीरता और एक पीड़िता के नाबालिग होने के कारण, पुलिस ने इसमें POCSO एक्ट के तहत भी धाराएं जोड़ी हैं। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान