बिहार चुनाव 2025 (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिहार

बिहार की जिन 121 सीटों पर हो रही वोटिंग...2020 में उन पर किसने मारी थी बाजी? हैरान कर देंगे आंकड़े

Bihar Chunav 2025: पहले चरण में बिहार की जिन 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 121 सीटों पर NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: घड़ी की सुई ने जैसे ही गुरुवार को सुबह 7 बजाए...वैसे ही बिहार विधानसभा की पहले फेज की 121 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। पहले चरण में बिहार की राजधानी पटना समेत सूबे के 18 जिले शामिल हैं। दोपहर एक बजे तक राज्य में 42.31 फीसदी मतदान हो चुका है।

आपको बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 121 सीटों पर NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि जिन सीटों पर आज चुनाव हो रहा है उन पर 2020 में कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी ने चुनाव जीता था।

किस गठबंधन को मिली थी बढ़त?

गुरुवार को बिहार की जिन 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, 2020 के चुनाव में महागठबंधन ने उनमें से 61 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टीवार देखें तो RJD को 42, कांग्रेस को 8 और वामदलों को 11 सीटें हासिल हुई थीं।

किस गठबंधन मिले थे कितने वोट?

वोट शेयर के लिहाज से भी महागठबंधन लगभग 38.1% के साथ सबसे आगे रहा। दूसरी तरफ एनडीए 36.3 फीसदी वोट के साथ महागठबंधन से दो सीटें कम यानी 59 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। जिनमें BJP को 32 और JDU को 23 सीटें और 4 सीटें अन्य को मिली थीं। हालांकि, तब चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) एनडीए का हिस्सा नहीं थी।

पहले चरण में ये जिले शामिल

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण जिन 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर और बक्सर जिले शामिल हैं।

दांव पर है दिग्गजों की प्रतिष्ठा

पहले चरण के रण में बिहार के कई दिग्गज नेताओं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत 16 मंत्रियों की सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, लोक गायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की सीट पर भी आज मतदान हो रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार में दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव परिणामों की घोषणा के लिए 14 नवबंर की तारीख तय की गई है।

राज्यसभा से भी पास हुआ ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026, खरगे को बोलने का मौका न मिलने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

कौन हैं कटहल किंग? जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान मिथिलेश देसाई की कहानी

तमिलनाडु में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पास, जानें क्यों लगातार परीक्षा का विरोध कर रहा राज्य

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज