तेजस्वी यादव और राहुल गांधी, (फाइल फोटो) 
बिहार

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने क्यों माना सीएम फेस, जानिए अंदरखाने की पूरी कहानी

Bihar Election 2025: आरजेडी के सीनियर नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पिछले कई दिनों से सीएम फेस को लेकर तेजस्वी यादव के नाम सहमति चाह रहे थे।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2205: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने इसके साथ ही महागठबंधन की बिहार में सरकार बनने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाने का वादा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अशोक गहलोत ने गुरुवार को यह ऐलान किया। लेकिन,इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि सीएम फेस पर तेजस्वी यादव के नाम पर चुप्प कांग्रेस ने आखिर क्यों मान गई?

कांग्रेस के टिकट पर बीजेपी प्रत्याशी

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कांग्रेस इस बार आर पार के मूड में थी। लेकिन, पार्टी आला कमान को जैसे ही यह सूचना मिली कि कांग्रेस पार्टी के टिकट पर करीब एक दर्जन के आस पास बीजेपी के बी टीम चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस आला कमान के होश ही उड़ गए। आनन फानन में इसकी जांच शुरू हुई। जिनके संबंध में कांग्रेस के पास सूचना मिली थी उन सभी के सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए जाने लगे।

बीजेपी के संपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी!

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पटना के कुम्हार विधानसभा सीट, पश्चिम चंपारण का नौतन विधानसभा सीट, फारबिसगंज विधानसभा सीट, नालंदा, पूर्णिया का कस्बा, बथनारा, सिकंदरा और किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी को लेकर ज्यादा सचेत हो गई है। पार्टी को यह सूचना दी गई है कि इन सीटों के प्रत्याशी का बीजेपी से भी संबंध है। कांग्रेस के पास अभी तक जो भी सूचना मिली है उसके अनुसार इनका बीजेपी और आरअसएस से रिश्ता रहा है। साक्ष्य के रूप में इन सभी के कई फोटो भी पार्टी आला कमान के सामने दिए गए हैं। इस सूचना के बाद ही कांग्रेस लालू प्रसाद से संपर्क किया।

लालू के जिद्द के आगे झुकी कांग्रेस

आरजेडी के सीनियर नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पिछले कई दिनों से सीएम फेस को लेकर तेजस्वी यादव के नाम सहमति चाह रहे थे। कांग्रेस इस पर चुनाव बाद विधायक दल की बैठक में चर्चा चाह रही थी। इस पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच खटपट शुरू हो गई। आरजेडी इससे नाराज होकर बिना सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा के अपने प्रत्याशी उतारना शुरू कर दिया।

कांग्रेस से क्यों नाराज हुई RJD?

इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दिया। नाराज आरजेडी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ भी जब अपना प्रत्याशी उतार दिया कांग्रेस ने पूरे मामले को बड़ी गंभीरता से लिया और बंद हो गई बातचीत को फिर आगे बढ़ाया।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो