प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में एक बार फिर ललकारेंगे पीएम मोदी, आरा से होगा जनसभाओं का आगाज, पटना में होगा भव्य रोड शो

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी 2 नवंबर 2025 को आरा और नवादा में जनसभाएं करेंगे। शाम 5:30 बजे वह पटना में भव्य रोड शो करेंगे, जिसके चलते कई रास्तों पर दोपहर 2 बजे से प्रतिबंध रहेगा।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi Road Show: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार में एक बार फिर चुनावी मैदान संभालने जा रहे हैं। वह अपने इस दौरे के दौरान आरा, नवादा और पटना में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से प्रदेश में चुनावी कमान संभालेंगे। उनके इस दौरे के तहत, भोजपुर के आरा और नवादा में जनसभाएं और राजधानी पटना में भव्य रोड शो प्रस्तावित है।

क्या है पीएम मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम?

जनसभाएं और चुनावी रणनीति पीएम मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में दोपहर 1.30 बजे होगी। यहां प्रधानमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद, दोपहर 3.30 बजे नवादा में दूसरी जनसभा आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के जुटने की उम्मीद है। मंच से पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे और NDA सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। पटना में रोड शो और धार्मिक कार्यक्रम जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी पटना पहुंचेंगे। 1. पुष्पांजलि: शाम 5:25 बजे, वह सबसे पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 2. रोड शो: इसके तुरंत बाद, शाम 5.30 बजे पटना में एक भव्य रोड शो की शुरुआत होगी। 3. गुरुद्वारा दौरा: कार्यक्रम के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6:45 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। इस दौरान वह राज्यवासियों की शांति, समृद्धि व एकता की कामना करेंगे।

रोड शो के चलते ट्रैफिक मैजेनमेंट चेंज

यातायात प्रतिबंध और पार्किंग व्यवस्था प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने कई कनेक्टिंग रास्तों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। ये प्रतिबंध आज दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेंगे। जिन रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा उनमें दिनकर गोलंबर से नाला रोड, मछुआ टोली से बारी पथ, खेतान मार्केट, हथुआ मार्केट से बकरगंज, वैशाली गोलंबर से दिनकर गोलंबर और अप्सरा गोलंबर से नाला रोड गोलंबर शामिल हैं।

हालांकि, फायर टेंडर, एंबुलेंस, न्यायिक गाड़ियां और चुनाव ड्यूटी वाली गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी। रोड शो में हिस्सा लेने वाले आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए गांधी मैदान, पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, डबल-डेकर पुल के नीचे, मोइन-उल-हक स्टेडियम और शाखा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा