CM नीतीश कुमार और PM मोदी 
बिहार

'...तो नीतीश छोड़ देंगे BJP', JDU सांसद के बयान ने बढ़ाई मोदी की टेंशन!

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार को लेकर सियासी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ये सवाल उनके ही सांसद के नए विस्फोटक बयान के बाद उठ गए हैं। सांसद ने फिर से NDA छोड़ने की धमकी दी है।

अर्पित शुक्ला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एक सांसद ने विस्फोटक बयान दिया है। सांसद गिरधारी यादव के बयान से सियासी माहौल गरम हो गया है। उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर भाजपा ने चुनाव के बाद नीतीश कुमार को सीएम बनाने पर अड़ंगा डाला तो JDU NDA का साथ छोड़ देगी। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी भी बातें कहीं जो भाजपा की टेंशन बढ़ाने वाला है।

हमारा आना जाना चलता रहता है- JDU सांसद

एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जदयू सांसद ने कहा कि 'ये कोई बड़ी बात है क्या? हमलोग गए नहीं हैं क्या? हमलोग NDA से महागठबंधन में गए, महागठबंधन से दोबारा NDA में आए, फिर महागठबंधन में गए और फिर NDA में आए। हमलोग तो ये करते रहते हैं।'

सांसद गिरधारी यादव(Image- Social Media)

‘नीतीश को सीएम नहीं बनाया तो BJP छोड़ देंगे’

जेडीयू सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने सैफ कह दिया कि अगर हमारे नीतीश कुमार को सीएम नहीं मानेगी बीजेपी तो हम सीधे जाएंगे। इसमें क्या परेशानी है। मुख्यमंत्री का मुद्दा है। उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा कि वो कभी कहेगा कि एकनाथ शिंदे की तरह करेंगे, वो थोड़े हमलोग मानने वाले हैं। गिरधारी यादव ने कहा कि हमलोग तो बोले, गलत थोड़े बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान लीजिए, कल कहेगा कि हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बनाएंगे। इसमें कहां है, हमलोग गए-आए तो हैं ही।

SIR पर भी दिया था बयान

एक निजी न्यूज चैनल को ऐसा बयान देने वाले जदयू सांसद गिरधारी यादव वही सांसद हैं जिन्होंने बिहार में वोटर लिस्ट के SIR को लेकर भी पार्टी लाइन से अलग बयान देकर नीतीश की मुश्किल बढ़ा दी है। जदयू ने उनको इस बयान को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया है। अब उनका नया बयान विपक्ष के लिए बना-बनाया हथियार बन गया है। कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस वीडियो को बकायदा ट्वीट भी कर दिया गया है।

कांग्रेस ने बोला हमला

बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “अरे सांसद जी,ऐसी नौबत नहीं आएगी, क्योंकि बिहार अब बदलाव की राह पर है। आप लोगों का कुर्सी का खेल खत्म होने वाला है!”

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?