फिर चला नीतीश का कुमार का जादू, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बिहार

फिर चला 'सुशासन बाबू' का जादू... पटना में ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, बिहार में फिर नीतीश युग की आहट!

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में जेडीयू ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जिससे राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। इस बढ़त के साथ संकेत साफ हैं कि नीतीश कुमार एक बार...

अमन उपाध्याय

Nitish Kumar Again: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। मंगलवार सुबह से जारी ट्रेंड्स में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बड़ी बढ़त बना ली है और इस बढ़त ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल की वापसी के संकेत और मजबूत कर दिए हैं।

पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर माहौल बेहद उत्साहित दिखाई दे रहा है। कार्यालय की दीवारों और प्रवेश द्वार पर लगे बड़े-बड़े पोस्टरों पर बिहार का मतलब नीतीश कुमार”और फिर आ रही सुशासन सरकार जैसे नारे स्पष्ट तौर पर पार्टी के आत्मविश्वास को दर्शाते हैं। जेडीयू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जीत के संकेत देते हुए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि घंटों का इंतजार… फिर आ रही सुशासन सरकार।

बिहार में जश्न का रंग

रुझानों में बढ़त ने समर्थकों में इतनी उत्सुकता पैदा कर दी कि मतगणना पूरी होने से पहले ही जश्न का रंग दिखाई देने लगा है। जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है, वहीं कई जगहों पर पटाखे फूटते भी दिखे। हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि अंतिम नतीजों का इंतजार किया जाए और अनावश्यक भीड़ न जुटाई जाए।

एनडीए पर जनता ने जताया विश्वास

इसी बीच केंद्र सरकार में मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने भी एनडीए की बढ़त पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार के रुझान स्पष्ट कर रहे हैं कि जनता ने विकास और स्थिरता के लिए एनडीए पर विश्वास जताया है। साथ ही, उन्होंने 2026 के पश्चिम बंगाल चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि एनडीए अब अगले बड़े राज्यों में जीत का लक्ष्य तय करेगा।

जनता ने सकारात्मक जवाब दिया

साल 2020 की तुलना में जेडीयू का प्रदर्शन काफी मजबूत दिख रहा है। उस चुनाव में पार्टी को मुश्किल मुकाबला झेलना पड़ा था, लेकिन इस बार शुरुआती रुझानों में पार्टी ने निर्णायक बढ़त लेते हुए राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है। जेडीयू नेताओं का कहना है कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था पर किए गए काम का जनता ने सकारात्मक जवाब दिया है।

हालांकि, अंतिम परिणाम आने में अभी समय है, लेकिन शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सुशासन सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम