कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, पैकेट पर राहुल का चेहरा

चुनावी साल में कांग्रेस ने बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का ऐलान किया है। पैक पर राहुल गांधी की फोटो और 'माई-बहन मान योजना' का जिक्र किया गया है।

सौरभ शर्मा

पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी राज्यभर में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। खास बात यह है कि इन सेनेटरी पैड्स के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी होगी और माई-बहन मान योजना के तहत इसे महिलाओं के बीच वितरित किया जाएगा। योजना के प्रचार के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की कोशिश भी की जाएगी।

कांग्रेस ने इसे महिला सम्मान से जोड़ते हुए बताया कि इसके जरिए जरूरतमंद महिलाओं को मासिक 2500 सम्मान राशि देने की बात भी शामिल है। इस योजना की रूपरेखा महिला कांग्रेस के जरिए तैयार की गई है, जो आने वाले समय में पूरे राज्य में अभियान के रूप में चलाई जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं की सेहत, जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया, जिसे पार्टी चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है।

महिला स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस का अभियान तेज राजेश कुमार ने बताया कि बिहार के परिपेक्ष्य में महिलाओं की उपेक्षा लंबे समय से हो रही है। हम इसे बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की टीमें गांव-गांव जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेंगी और उन्हें महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर जागरूक भी करेंगी। साथ ही योजना के तहत कांग्रेस का लक्ष्य है कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति शिक्षित किया जाए।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी की तस्वीर और सियासी संदेश

इस योजना की खास बात यह है कि पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी है और इसमें लिखा है “माई-बहन मान योजना, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि 2500 प्रति माह। इस कदम को जहां कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के रूप में पेश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे चुनावी स्टंट बता सकता है। लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी ने जो कहा है, वह किया है और यह योजना उसी सोच का हिस्सा है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव