बिहार

नीतीश के लिए मुसीबत बनते जा रहे प्रशांत किशोर, अब फिर खोल दिया मोर्चा-VIDEO

Bihar Assembly Election 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर रविवार को लखीसराय के सूर्यगढ़ा पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हमला बोला।

मनोज आर्या

Prashant Kishor Attack On Nitish Kumar: बिहार में ‘संपूर्ण क्रांति’ और राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव के नारे के साथ चल रही ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर रविवार को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा पहुंचे। स्थानीय पब्लिक हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में आम लोगों को राशन कार्ड बनवाने से लेकर जमीन की रसीद कटवाने तक के लिए घूस देनी पड़ती है। जबकि सरकार दावा करती है कि हर काम ऑनलाइन और पारदर्शी हो चुका है। उन्होंने इस व्यवस्था को 'पूरी तरह सड़ी-गली' बताते हुए व्यापक बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें