तेजस्वी यादव, (फाइल फोटो) 
बिहार

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष का सीएम फेस, महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगी मुहर

Mahagathbandhan Press Conference: तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष का सीएम फेस, महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस लगी मुहर

मनोज आर्या

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेच है। आज गुरुवार को राजधानी पटना में महागठबंधन का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। इस दौरान विपक्षी गठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस से सीनियर नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव विपक्ष का सीएम फेस होंगें। वहीं, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का नाम डिप्टी सीएम के लिए ऐलान किया गया है।

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को पर भरोसा जताते हुए महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में सहमति बनाई है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं।

INDIA गठबंधन एकजुट- राजेश राम

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ SIR और जनहित के मुद्दों पर लगभग 17 महीने गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम किया था।

जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे- सहनी

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कह कि भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं...वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है।

हमें बिहार बनाने का काम करना है- तेजस्वी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग को बिहार बनाने का काम करना है। हम आदरणीय लालू जी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सभी महागठबंधन के साथियों का धन्यवाद देते हैं। जो विश्वास आप लोगों ने हम पर जताया है, उस उम्मीद पर हम जरूर खरे उतरेंगे। उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि ये थके हुए लोग हैं, ये सिर्फ सत्ता के भूखे हैं। हमको अगर तीस महीने का मौका मिले, तो जो काम तीस सालों में इन्होंने नहीं किया है हम वो करके दिखाएंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश