Bihar Chunav Results Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं, राजद और कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल सभी दलों को बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव समेत विपक्षी गठबंधन के कई नेताओं के अपनी सीट बचाने के लिए भी जद्दोजहद करता हुआ देखा गया है। वहीं, दानापुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार रीतलाल यादव चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रामकृपाल यादव ने यह सीट अपने नाम की है। रीतलाल यादव के लिए लालू परिवार पूरी दमखम के साथ चुनाव प्रचार किया था। खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रोड शो किया था। इसके बावजूद वे दानापुर सीट जीतने में सफल रहे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज तक कांग्रेस और राजद ने छठी मैया से माफ़ी नहीं मांगी। बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। बिहार का गौरव और सम्मान, यही हमारी प्राथमिकता है। बिहार के लोगों ने भारत के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वालों ने हमेशा बिहार की झूठी छवि गढ़ी। इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। उन्होंने न तो बिहार के गौरवशाली अतीत का, न उसकी परंपराओं और संस्कृति का, और न ही उसके लोगों का सम्मान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, इस चुनाव ने भारत के चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार उच्च मतदान, वंचितों और शोषितों द्वारा बढ़ी हुई भागीदारी, चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह वही बिहार है जो कभी माओवादी आतंक से ग्रस्त था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार में कुछ दलों ने 'MY' का तुष्टिकरण का फार्मूला बनाया था। लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY' फार्मूला दिया है, और वो है महिला और युवा। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहाँ युवाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है, और इसमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने सांप्रदायिक 'MY' फार्मूले को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली है। इस जीत का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को बढ़त। JDU कार्यालय के बाहर JDU कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है...मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है..."
बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने NDA की भारी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत किसी एक अभियान या नई योजना की देन नहीं है, बल्कि पिछले दस वर्षों से लगातार चल रही विकास योजनाओं पर जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। राज्य में बीजेपी- जदयू वाली एनडीए ने 2010 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। 2010 में एनडीए ने कुल 206 सीटें जीती थी।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा कि लोगों का विश्वास है और ये जीत हम लोगों की नहीं है, लोगों की जीत होगी, बिहार की जीत होगी... क्योंकि मेरे लिए पहला चुनाव का एक्सपीरियंस था। मैंने लोगों के अंदर मुख्यमंत्री जी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए जो प्यार देखा, तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे उन लोगों के सानिध्य में रहकर के यह चुनाव लड़ने का अवसर मिला।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्य आज के परिणाम के बाद पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है। हम कह रहे हैं कि हम मगध जीत गए हैं, 2027 में अवध और उत्तर प्रदेश जीतने जा रहे हैं...हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए काम करते हैं, यह भरोसा पूरे देश ने और बिहार ने महसूस किया। बिहार ने सभी प्रकार की परिस्थितियों से उपर उठकर NDA का साथ दिया..."
बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला चढ़ाई हम बंगाल में करेंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे। वहां पर जो जंगलराज आ गया है और वहां की जनता को जंगलराज से मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे।
बिहार में इस बार NDA को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बना रखी है।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं। जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं। चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है... चुनाव चलते हुए 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार गए। चुनाव आयोग को क्या हो गया है?... राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद पेंशन मिलना बंद हो गई थी। वहां सब जारी रहा... "
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरु है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एनडीए करीबी 150 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। एनडीए की जीत के बाद पीएम मोदी आज शाम छह बजे बीजेपी कार्यालय जाएंगे।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के मतगणना रुझानों पर कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि NDA भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी और अब लगभग तस्वीर स्पष्ट है एक बड़े बहुमत के साथ NDA पुन: शासन में आ रहा है। महागठबंधन के केवल दावे थे...प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था वही हुआ है...उनकी जनता में कही पकड़ नहीं थी।
LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने पहले से ही कहा था कि बिहार में लोगों को बदलाव नहीं विकास चाहिए। जिस नकारात्मक सोच से महागठबंधन अपनी राजनीति करती है उसको बिहार की जनता ने बहुत साल पहले ही नकार दिया था। उसके बाद भी महागठबंधन की विचारधारा में कोई अंतर नहीं आया है...जिस तरीके से NDA के पक्ष में जनता की लोकप्रियता थी ये तय था कि बहुमत की सरकार बनने वाली है..."
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है जिस तरह से पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ दिखी उससे ये संदेश जाता है कि आएगा NDA और अब जब NDA आ रहा है भारी बहुमत से आगे चल रहे हैं ये आंकड़ा और आगे बढ़ेगा और NDA की सरकार बिहार में बनेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणा जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त नजर आ रहा है। वहीं, दानापुर विधानसभा सीट से राजद उम्मदीवार रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव से है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलता हुआ दिख रहा है। पटना के फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार श्याम रजक लीड कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है... मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार चुनाव की मतगणना पर कहा कि जब पहले और दूसरे चरण का चुनाव चल रहा था, तो एक-एक मतदाता के चेहरे से लग रहा था कि एक बार फिर वो एनडीए की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं और जनता का जनादेश स्पष्ट रुझान है कि बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।
बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। छपरा सीट से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी की महिला उम्मीदवार छोटी कुमारी से है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच पटना में राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि, यह आखिरी नतीजा नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, महुआ सीट से तेज प्रताप यादव पिछे हो गए है। तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतदगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल रही है। पोस्टल बैलेट की गिनती में एनडीए आगे निकलता हुआ नजर आ रहा है।
पटना जिले के मोकामा विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझान में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बढ़त मिल रही है। यहां उनका मुकाबला आरजेडी उम्मीदवार और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है।
बिहा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुका है। अब शुरुआती नतीजे सामने आने लगे हैं। सुबह 8:23 बजे तक वैशाली जिले के राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, अलीनगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को बढ़त मिल रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए है। सुबह 8.20 तक 7 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिल रही है। वहीं, महागठबंधन 3 सीटों पर आगे चल रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर मुजफ्फरपुर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राज्य के 38 जिलों के कुल 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार मंत्री नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना पर कहा कि जनता हमें खुद समर्थन कर रही है। सब आश्वस्त है कि इस बार का NDA की सीट की टैली 2010 के चुनाव के नजदीक नजर आएगी। NDA गठबंधन पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी बिना झूठ और चोरी किए बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने...महिलाओं, युवाओं ने INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट दिया है लेकिन आप (बीजेपी)किस आधार पर कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी। युवा बदलाव चाहती है।
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है...बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है और सभी लोग इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो रहे हैं और इसका जो आज परिणाम आएगा वो बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ा शुभ होगा ...और हर बिहारी आज गौरवान्वित होगा और विकसित बिहार का मजबूत इमारत खड़ा होगा। मैं भी इस पर्व में शामिल होने जा रहा हूं। ये बिहार लोकतंत्र की यात्रा की भूमि है इस धरती से देश को संदेश जाएगा और बिहार एक नजीर पेश करेगा।
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। इस बार जदयू और बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए और राजद-कांग्रेस वाली महागठबंधन चुनावी मैदान में है। वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है।
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| BJP | 101 |
| JDU | 101 |
| LJP (R) | 29 |
| HAM | 06 |
| RLM | 06 |
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| RJD | 143 |
| कांग्रेस | 60 |
| लेफ्ट | 34 |
| VIP | 15 |
| IIP | 03 |
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों में रिकॉर्ड वोटिंग हुई। जिसके बाद से ऐसी चर्चा होने लगी है कि इस बार राज्य के सियासत में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
| चरण | वोटिंग प्रतिशत |
|---|---|
| कुल मतदान | 67.1% |
| फेज़-1 | 65.08% |
| फेज़-2 | 69.12% |
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ है, वे हैं—
राजस्थान : अंटा
जम्मू-कश्मीर : बड़गाम, नगरोटा
मिजोरम : डंपा
झारखंड : घटशिला
तेलंगाना : जुब्ली हिल्स
ओडिशा : नौपाड़ा
पंजाब : तरन-तारण
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में स्थित एक हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
बिहार के भागलपुर में सात विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना से पहले पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
मतगणना की पूरी प्रक्रिया ईमानदारी और निष्पक्षता से हो, यही महागठबंधन की मांग है! जानबूझकर स्वयं को भाग्य विधाता समझते हुए बिहार के मतदाताओं के जनादेश से खेलना अनैतिक होने के साथ-साथ आपराधिक भी है! और हर अपराध की एक सजा होती है! कोई यह समझ के आया है कि उसकी सत्ता ने अमृत पिया है, वह कभी नहीं जाएगी तो उससे बड़ा कोई मूर्ख नहीं! और उन सत्तारूढ़ अहंकारियों के पीछे दुम हिलाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को तो सबसे पहले दंडित किया जाएगा!
बिहार की राजधानी पटना के ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी।