बिहार में बंपर वोटिंग से टूटे सारे रिकॉर्ड (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार ने दिए बदलाव के संकेत! शाम 5 बजे ही तक वोटिंग का 'महा-रिकॉर्ड'; क्या बदलने वाले हैं 'निजाम'?

Bihar Assembly Election में पहले चरण में मतदान में जनता का उत्साह चरम पर रहा है। शाम 5 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत 60.13% के आंकड़ों के साथ जबरजस्त देखा गया और इसने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

सौरभ शर्मा

Bihar Assembly Election First Phase Voter Turn-Out: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण ने ही सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। गुरुवार को 121 सीटों पर हुए मतदान में जनता ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। शाम 5 बजे तक ही वोटिंग का आंकड़ा 60.13 फीसदी तक पहुंच गया और यह अभी शाम 7 बजे के बाद और भी बढ़ेगा। अभी तक के ही आंकड़ों के अनुसार 2020 के चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछली बार इन सीटों पर 55.81 फीसदी ही मतदान हुआ था। इस बंपर वोटिंग ने सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। क्या ये बढ़े हुए आंकड़े किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं?

यह बढ़ोतरी सिर्फ 2020 की तुलना में ही नहीं है, बल्कि 2015 के कुल मतदान से भी अधिक है। 2020 के चुनाव में सभी 243 सीटों पर कुल 58.7 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2015 में यह आंकड़ा 56.9 फीसदी था। पहले चरण के 18 जिलों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्वाचन आयोग के शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बेगूसराय जिला वोटिंग में सबसे आगे रहा, जहां 67.32 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद समस्तीपुर में 66.65 फीसदी और मधेपुरा में 65.74 फीसदी वोट पड़े।

शाम 5 बजे तक पहले चरण का मतदान प्रतिशत

जिला का नाम अनुमानित मतदान प्रतिशत
बेगूसराय 67.32%
भोजपुर 53.24%
बक्सर 55.10%
दरभंगा 58.38%
गोपालगंज 64.96%
खगड़िया 60.65%
लखीसराय 62.76%
मधेपुरा 65.74%
मुंगेर 54.90%
मुजफ्फरपुर 64.63%
नालंदा 57.58%
पटना 55.02%
सहरसा 62.65%
समस्तीपुर 66.65%
सारण 60.90%
शेखपुरा 52.36%
सीवान 57.41%
वैशाली 59.45%

किन जिलों में बरसा वोट, कहां रहे सुस्त?

बेगूसराय, समस्तीपुर और मधेपुरा के अलावा गोपालगंज में 64.96 फीसदी और मुजफ्फरपुर में 64.63 फीसदी मतदान हुआ। लखीसराय (62.76%), सहरसा (62.65%), खगड़िया (60.65%) और सारण (60.90%) ने भी 60 फीसदी का आंकड़ा पार किया। वहीं, वैशाली में 59.45 फीसदी, दरभंगा में 58.38 फीसदी और नालंदा में 57.58 फीसदी वोटिंग हुई। पटना (55.02%), बक्सर (55.10%), भोजपुर (53.24%) और मुंगेर (54.90%) में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। शेखपुरा में सबसे कम 52.36 फीसदी वोट पड़े।

दिग्गजों की सीटों पर जनता का मूड

इस बार सबकी नजरें उन हाई-प्रोफाइल सीटों पर हैं जहां से बड़े चेहरे मैदान में हैं। तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर में 64.01 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि उनके भाई तेज प्रताप यादव की महुआ सीट पर 54.88 फीसदी मतदान हुआ। दूसरी तरफ, सरायरंजन सीट पर विजय कुमार चौधरी के लिए सबसे ज्यादा 70.19 फीसदी वोट पड़े। तारापुर से सम्राट चौधरी की सीट पर 58.33 फीसदी और लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा की सीट पर 60.51 फीसदी मतदान हुआ।

सितारों की बात करें तो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की छपरा सीट पर 56.32 फीसदी वोट पड़े, जबकि गायिका मैथिली ठाकुर की अलीनगर सीट पर 58.05 फीसदी मतदान हुआ। बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा सीट पर 60.16 फीसदी, भोरे से उम्मीदवार प्रीति किन्नर की सीट पर 61.05 फीसदी, सीवान (मंगल पांडे) सीट पर 57.38 फीसदी, लालगंज (शिवानी शुक्ला) सीट पर 60.17 फीसदी और रघुनाथपुर (ओसामा शहाब) सीट पर 51.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान