बिहार चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में आज बज सकता है चुनावी बिगुल, चुनाव आयुक्त बोले- छठ की तरह ही वोट भी महापर्व

Bihar Assembly Election के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा आज की जा सकती है। बीते दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि चुनाव और उसके चरणों की घोषणा जल्द होगी।

सौरभ शर्मा

Bihar Assembly Election Date: बिहार विधानसभा चुनाव का इंतजार आज खत्म हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग सोमवार दोपहर बाद चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। पटना में दो दिनों तक चली मैराथन बैठकों के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बिहार के लोगों से एक खास अपील करते हुए कहा कि जैसे आप छठ महापर्व को पूरी आस्था और उत्साह से मनाते हैं, वैसे ही लोकतंत्र के इस महापर्व में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान जरूर करें।

चुनाव आयोग की टीम ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की। पहले दिन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ तैयारियों का जायजा लिया गया। दूसरे दिन प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों और फिर राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक कर पूरी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।

बिहार बनेगा देश का मार्गदर्शक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत भोजपुरी और मैथिली में करके स्थानीय लोगों से जुड़ाव साधा। उन्होंने सफल मतदाता सूची शुद्धिकरण (एसआईआर) के लिए बिहार के मतदाताओं और 90,712 बीएलओ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वैशाली से दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है और अब इस चुनाव में लागू की जा रही 17 नई पहलें पूरे देश के लिए मार्गदर्शक बनेंगी। इस मौके पर चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद थे।

पहचान पत्र पर स्थिति साफ, बूथों पर नए नियम

ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर स्वीकार किया जाएगा, लेकिन यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों से हर बूथ पर अपने एजेंट नियुक्त करने की अपील की ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। मतदाताओं की सुविधा के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। अब किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे, ताकि लंबी लाइनों से बचा जा सके। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस