सांकेतिक फोटो  सोर्स- IANS
बिहार

रातभर में बदला बिहार का प्रशासनिक ढांचा, 56 BAS और 27 BPS अधिकारियों का तबादला

Bihar Officer Transfer : बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 83 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें BAS के 56 और BPS के 27 अफसर शामिल हैं। कई जिलों के विभागों में नई तैनातियां हुई हैं।

अनन्या तिवारी

Bihar Government Transfers 83 Officers: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 83 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 56 अधिकारियों और गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 27 पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। देर रात लिए गए इस फैसले से पूरे सरकारी तंत्र में हलचल मच गई है।

सचिवालय के महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातिया

बिहार राज्य में तबादले के बाद लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

  • मनीष कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग और अभिनव कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

  • अभिषेक कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, सुवीर रंजन को जल संसाधन विभाग तथा अविनाश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

  • अनिल कुमार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) होंगे।

जिलों में नए SDO और बंदोबस्त पदाधिकारियों की तैनाती

जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिलों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं:

  • बंदोबस्त पदाधिकारी: नीरज कुमार को शेखपुरा, प्रभात कुमार को मुंगेर, शंकर शरण ओमी को पूर्णिया और संदीप कुमार को जहानाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • वरीय उप समाहर्ता रीतु रानी (गोपालगंज), अमित विक्रम बैना (रोहतास), निखिल कुमार (सहरसा) और निधि राज (पश्चिम चंपारण) को नई जिम्मेदारी मिली है।

  • SDO: संतोष कुमार गोपालगंज के नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) होंगे, जबकि पूजा कुमारी को समस्तीपुर के रोसड़ा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

पटना समेत कई जिलों को मिले नए SDPO

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है:

  • सोन कुमार राय को पटना शहर का नया पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

  • उमेश्वर चौधरी फुलवारीशरीफ, प्रेमचंद सिंह छपरा सदर, सुशील कुमार आरा सदर और प्रशांत कुमार बेगूसराय सदर के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाए गए हैं।

  • पोलस्त कुमार को महुआ (वैशाली) और गुलशन कुमार को रेल गया में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

  • इसके अलावा आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर और गोरख राम को डुमरांव का SDPO बनाया गया है।

युवा अधिकारियों पर जताया भरोसा

इस प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने 2024 और 2025 बैच के युवा पुलिस अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें अभिनव कुमार को वजीरगंज (गया), पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज (सुपौल), पवन कुमार को वीरपुर (सुपौल) और पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) का प्रभार दिया गया है। सरकार के इस कदम को जिलों और विभागों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

PM Modi Mann Ki Baat LIVE: PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ: PM मोदी

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर