बिहार: एनडीए की सरकार बनाने के लिए इस बार टीडीपी नेता चंचंद्रबाबू नायडू औ जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने अपना अहम योगदान दिया है। वहीं कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। बिहार के पूर्णिया सीट से निर्दलीय विजयी उम्मीदवार पप्पू यादव ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन का सपोर्ट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने महात्मा गांधी के विचारधारा को माना है। ये वे लोग हैं जो समाज में न्याय की बात करते हैं। ऐसे में मुझे पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार जी और चंद्रबाबू जी देश के भरोसे पर खड़े उतेरेंगे। उनके द्वारा लिए गए फैसले पर देश को जरुर गर्व होगा। उनके सहयोग से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और अगर नहीं बनी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनाए जाएंगे।
बता दें कि चुनाव से ठीक पहले पूर्णियां सीट से टीकट की उम्मीद में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था। हालांकि लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने जेडीयू की पूर्व विधायक बीमा भारती को पूर्णिया से टिकट दे दिया था। जिसके बाद भी पप्पू यादव डटे रहें और निर्दलीय मैदान में कूद पड़ें। हालांकि जनता ने उनका पूरा समर्थन करते हुए उन्हें 16 हजार वोटों से जीता दिया। 2010 लोकसभा उप चुनाव के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि बिहार के सीट से कोई निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद काफी उठा-पटक देखने को मिला। कुछ समय के लिए लोगों को ऐसा लगा कि एनडीए की सरकार नहीं बन पाएगी। हालांकि जेडीयू नेता नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडु ने अपना खुला समर्थन देकर इस बात पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जबतक शपथ ग्रहण ना हो जाए तब तक पत्ता कभी भी पलट सकता है। चुनाव के नतीजे में बीजेपी को कुल 240 सीटों पर जीत मिली है। जो कि 272 के जादुई आंकड़े से 32 सीटें कम है। ऐसे में एनडीए गठबंधन जेडीयू और टीडीपी की 28 सीटें और लोजपा (रा) की 5 सीटों की समर्थन से सरकार बनाने का दावा कर रही है।