पीड़ित परिवार से बातचीत करती पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बिहार

भरत तिवारी के परिवार को SP राज ने धमकाया! भोजपुर पुलिस ने खोली दावों की पोल, सामने आया बातचीत का पूरा VIDEO

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित के भाई ने भोजपुर एसपी राज पर धमकाने का बड़ा आरोप लगाया है, जिसका वीडियो सामने आया है।

प्रिया जैस

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Controversy: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में एक नया मोड़ आया है। शुरू में पुलिस ने दावा किया था कि भरत तिवारी को तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन यह दावा गलत साबित हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनके शरीर में पांच गोलियां मिली थीं। इस खुलासे के बाद ऐसे आरोप सामने आए हैं कि पुलिस भरत के परिवार को धमका रही है।

भरत के भाई चंदन तिवारी ने भोजपुर के एसपी राज पर उनके परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने आरोपों पर अपना पक्ष सामने रखा है। दरअसल, कुछ दिन पहले भोजपुर के एसपी राज भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। इसी मुलाकात को लेकर उनके भाई चंदन ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बातचीत के दौरान पुलिस ने उनके परिवार को धमकी दी है।

पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस पर भोजपुर पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस का कहना है कि एसपी राज पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उनका मकसद केवल पीड़ित परिवार को सांत्वना देना था और उन्हें जांच और न्याय पर भरोसा दिलाना था। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि इस दौरान किसी को धमकाने या किसी पर दबाव बनाने जैसा कोई वाक्या घटित नहीं हुआ। इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं हैं।

https://twitter.com/bhojpur_police/status/2070845832505831483

परिजनों के कहने पर अलग हुई थी बातचीत

भोजपुर पुलिस के बयान के अनुसार, पीड़ित के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिवार के लोगों ने ही एसपी राज को भीड़ से अलग होने का इशारा किया था। इसके बाद एसपी ने चंदन तिवारी ने कुछ ही दूरी पर चंदन और उसके परिवार से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने परिवार को सुरक्षा और निष्पक्ष जांच करने की बात कही।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

भोजपुर पुलिस ने इस मुलाकात का वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में एसपी राज अपने अन्य अधिकारियों के साथ भरत भूषण के घर पर दिखाई दे रहे हैं। परिजन घर की चौकी पर बैठे है और अधिकारी उनके नजदीक खड़े होकर बातचीत कर रहे है।

वीडियो में भरत की भाभी SP को पास आने का इशारा करती हुई दिख रही हैं। इसके बाद, चंदन तिवारी SP को बातचीत के लिए एक तरफ ले जाते हैं; थोड़ी देर बाद भरत की भाभी भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं। बातचीत के दौरान, दोनों पक्ष एक-दूसरे से मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान करते हुए दिखाई देते हैं।

भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पहले ही सवाल उठाए जा चुके हैं। अब, परिवार के आरोपों और पुलिस की सफाई के बाद, यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। सबकी नज़रें जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आगे सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।

पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल! PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास मास्टर अब्यूजर की डिग्री

NHM Recruitment 2026: स्टाफ नर्स समेत 38 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से वॉक-इन इंटरव्यू , जाने सैलरी

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

TMC में नया सियासी भूचाल! बागी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कुणाल घोष, ममता गुट में मची खलबली

यूपी में अब नहीं बिकेगा नकली पनीर-घी, योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन