प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त AI Generated Image
बिहार

बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े

Bankipur Bypoll Result की मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे निकल गए हैं। वहीं जीत की उम्मीद लिए बीजेपी अभी भी काफी पीछे है। आरजेडी भी आगो आने की कोशिश कर रही है।

प्रिया जैस

Bankipur Bypoll Result: बिहार की बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी को अपने उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीतने का पूरा भरोसा है। हालांकि, मतगणना कुछ और ही कह रही है। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर लीड लेते नजरआ रहे है। सोमवार सुबह से पटना के एएन कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है।

शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11603 वोटों आगे चल रहे हैं। बीजेपी 8152 वोटों के साथ पीछे है, जबकि RJD 2154 वोटों के साथ पीछे है।

भारतीय चुनाव आयोग

प्रशांत किशोर निकले आगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती के तीसरे राउंड के बाद, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 5,032 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वे बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार से 1,162 वोटों से आगे हैं, जिन्हें 3,870 वोट मिले हैं। RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी 767 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम 233 वोटों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और 31 में से 3 राउंड पूरे हो चुके हैं।

30 जुलाई को हुए था मतदान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में भाजपा, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जा रही है। प्रत्येक राउंड के साथ उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्र एएन कॉलेज और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। केवल अधिकृत अधिकारियों, उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को ही निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने सीट बरकरार रखने का भरोसा जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभावित जीत के मद्देनजर जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, जीत की स्थिति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बांटने के लिए बड़ी मात्रा में लड्डू तैयार किए गए हैं। वहीं, सभी दलों की नजर अब आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हुई है, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते