मामले की जानकारी देती हुई पीड़ित महिला और उसकी बहू।  सोर्स: फोटो नवभारत
बिहार

औरंगाबाद में महिला को 'डायन' बताकर पीटा, आरोपियों ने 2.20 लाख रुपये भी वसूले

Aurangabad Woman Tortured News: बिहार के औरंगाबाद में युवक की करंट से मौत के बाद महिला को कथित तौर पर डायन बताकर प्रताड़ित करने और 2.20 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • औरंगाबाद में महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप।

  • पीड़ित परिवार से 2.20 लाख रुपये वसूलने का दावा।

  • 100 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखी गई कथित गारंटी।

  • मारपीट के मामले में 12 लोगों के खिलाफ शिकायत।

  • पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

Aurangabad Woman Branded Witch Tortured: बिहार के औरंगाबाद जिले की कुटुंबा थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत के बाद एक महिला को कथित तौर पर डायन बताकर प्रताड़ित करने और उसके परिवार से 2.20 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक तांत्रिक के कहने पर उसके परिवार को परेशान किया गया। इतना ही नहीं, 100 रुपये के स्टांप पेपर पर कथित तौर पर जीवनभर प्रेत बाधा से मुक्ति की गारंटी लिखी गई और दूसरे तांत्रिक के पास जाने पर दो लाख रुपये जुर्माना देने की शर्त रखी गई। 

शुक्रवार को पीड़िता सरिता देवी ने कुटुंबा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन देकर 12 लोगों को आरोपित बनाया है। आवेदन के मुताबिक, गुरुवार की शाम सभी आरोपित एकजुट होकर उनके घर में घुस आए और उन्हें डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर रामखेलावन साव, सास विनती देवी और पति धनंजय साव के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 

एक अगस्त को हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, एक अगस्त को बसौरा गांव निवासी मुकेश कुमार की बिजली करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजन मौत को कथित तौर पर भूत-प्रेत से जोड़ने लगे और ओझा-गुणी के चक्कर में पड़ गए। इसी सिलसिले में वे झारखंड के एक तांत्रिक के पास पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तांत्रिक ने श्यामलाल साव की पत्नी सरिता देवी को डायन और उनके भसुर रामलाल साव को ओझा बता दिया। इसके बाद परिवार की परेशानियां बढ़ने लगीं। पीड़ित परिवार के मुताबिक, तांत्रिक ने रामलाल साव पर कोलकाता से शालिग्राम भगवान लाकर पूजा-पाठ करने का आरोप लगाया। 

परिवार का कहना है कि तांत्रिक के कहने पर शालिग्राम भगवान को फेंकवा दिया गया। इसके बाद रामलाल साव से 80 हजार रुपये, सरिता देवी के पति से 60 हजार रुपये और उनके भांजे से 80 हजार रुपये लिए जाने का आरोप है। इस तरह कुल 2.20 लाख रुपये वसूले जाने की बात कही गई है। इस संबध में बिहार पुलिस के थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश