मोकामा विधायक अनंत सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिहार

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU

Anant Singh JDU Expulsion: बिहार में जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह ने नई पार्टी बनाने का संकेत दिया। उन्होंने निष्कासन पर अफसोस जताने से इनकार करते हुए पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए।

अक्षय साहू

Anant Singh New Party Announcement: बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाले जाने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से निष्कासन को लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है और जरूरत पड़ी तो वह अपनी नई पार्टी बना लेंगे। अनंत सिंह ने जेडीयू की मौजूदा स्थिति और नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।

अनंत सिंह ने कहा, मैं बस अपनी पार्टी बना लूंगा। मुझे कोई अफसोस नहीं है। जो भी कार्रवाई की गई है, वह ठीक है। मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जब नीतीश कुमार सक्रिय भूमिका में नहीं हैं, तो पार्टी में क्या बचा है। उन्होंने उन नेताओं के योगदान पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने उन्हें पार्टी से बाहर किया।

नीतीश कुमार का नाम लेकर साधा निशाना

अनंत सिंह ने पटना में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर जेडीयू नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार की पार्टी है, लेकिन अब जब नीतीश कुमार सक्रिय भूमिका में नहीं हैं, तो पार्टी में क्या बचा है।

 उन्होंने उन नेताओं के योगदान पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने उन्हें पार्टी से बाहर किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जेडीयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। हालांकि, यह उनका राजनीतिक दावा है, चुनाव परिणाम का कोई स्थापित तथ्य नहीं।

JDU ने अनंत सिंह को क्यों निकाला?

JDU ने अनंत सिंह को पिछले कुछ दिनों के एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार और दिग्गज नेता नीरज कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने और उनकी जगह जनसुराज के उम्मीदवार नीरज सिंह के समर्थन करने को लेकर कार्यवाही की है। पार्टी अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी नीलम को JDU से छह साल के लिए बाहर कर दिया है। 

JDU के इस कदम से बाद माना जा रहा था कि अनंत सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दमन थाम सकते हैं। हालांकि,  उन्होंने आज पटना में मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि वो किसी और पार्टी में शामिल होने की जगह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। 

जेडीयू खत्म हो गई है: अनंत सिंह

अनंत सिंह ने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, जेडीयू खत्म हो गई है। एक बार जब वे चुनाव कराएंगे, तो सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी दूसरी पार्टी में जाने के बजाय अपनी पार्टी बनाने का विकल्प चुन सकते हैं। उनके बयान से बिहार की राजनीति में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो सकती हैं।

नीतीश कुमार से रिश्तों में दूरी नहीं

जेडीयू से निकाले जाने के बावजूद अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों को लेकर किसी तरह की नाराजगी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके और नीतीश कुमार के बीच कोई दूरी नहीं है और दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। अनंत सिंह ने कहा, मैं कभी उनसे मिलने जाऊंगा, कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें अपनी पार्टी रखने दो। उनके इस बयान से साफ है कि उन्होंने पार्टी के नेतृत्व और संगठन पर सवाल उठाए हैं, लेकिन नीतीश कुमार के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को अलग बताया है।

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा

SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का डिटेल देने से इंकार, EC ने कहा आरटीआई के दायरे से बाहर

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा