प्रशांत किशोर की नीरज कुमार को चेतावनी, बोले- डेढ़ साल का पूरा काला चिट्ठा खोल दूंगा, देखें VIDEO

Prashant Kishor Slams Neeraj Kumar: बिहार MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने JDU नेता नीरज कुमार को चेतावनी दी। उन्होंने ECI की कार्यशैली, चुनाव प्रक्रिया, बेरोजगारी और पेपर लीक पर भी सवाल उठाए।

JDU Bihar MLC Election: बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार को चेतावनी दी है कि अगर वे उनके या पार्टी के खिलाफ कुछ कहेंगे तो वो उनके 1.5 साल का पूरा काला चिट्ठा खोल कर रख देंगे। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में व्यापक और पारदर्शी सुधारों की मांग की है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में व्यापक और पारदर्शी सुधारों की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ से दस वर्षों में समाज के एक बड़े वर्ग का चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर विश्वास कम हुआ है। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युवाओं में बढ़ते असंतोष का जिक्र करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि इस आंदोलन को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com