

अनंत सिंह ने जनसुराज के नेता अनुज सिंह को बताया अपना नेता
9 लोगों की हत्याओं के बयान को लेकर अनंत ने कहा इसे गलत ढ़ंग से पेश किया गया।
अनंत का नीतीश को लेकर विवादित बयान कहा जैसे भी हो बाढ़-मोकामो से लूटकर 3 लाख वोट दिलाता था।
Anant Singh Controversial Statement Regarding Nitish: बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह अपने विवादित बयानों के कारण सोशल मीडिया और रील की दुनिया में हिट रहते है। मोकामा से विधायक अनंत सिंह जदयू पार्टी से विधायक हैं। वर्तमान में अपनी पार्टी जदयू से बगावत करने के कारण चर्चा में है। इसी बीच बीते दिन अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा मेरे जितने बलिदान किसने दिए हैं? उस समय नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे। वे यहाँ-वहाँ घूमा करते थे। उस दौर में, नीतीश कुमार के साथ रहते हुए, मैंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी।
अनंत सिंह के इस बयान का केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कार्रवाई की मांग की है। अब अनंत सिंह ने भी हरफनमौला अंदाज में जवाब देते हुए कहा कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा। उनके इस बयान से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।
असल में बिहार में एसएलसी का चुनाव होना है और पटना स्नातक सीट से जदयू से एमएलसी के प्रत्याशी नीरज सिंह का अनंत सिंह खुलकर विरोध कर रहे हैं। दोनों एक ही पार्टी के हैं। अनंत सिंह जदयू से विधायक है तो वहीं नीरज कुमार जदयू के वरिष्ठ नेता और 3 बार से लगातार एमएलसी हैं।दोनों नेताओं के बीच आपसी टकराव का खामियाजा अब पार्टी को भुगतनी पड़ रही है।
अनंत सिंह का नीतीश को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बाढ़- मोकामा से लूट के जैसे भी करके नीतीश जी को 3 लाख वोट हम दिलाते थे। उन्होंने आगे कहा हमने कभी एक रुपया नहीं लिया और पार्टी के लिए तन-मन से काम किया है।
बिहार MLC चुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करते हुए विधायक अनंत सिंह ने कहा कि अनुज जी हमारे नेता हैं और हर कोई उन्हें ही वोट देगा। एक-एक वोट मायने रखेगा और बाकी सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
बिहार की आठ सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी विवाद तथा अनुज सिंह को अनंत सिंह के समर्थन ने राजनीतिक घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया है।